10th Social Science Subjective Question

Class 10th Exam Political Science VVI Short Long Type Question लोकतंत्र की चुनौतियाँ Chapter


लोकतंत्र की चुनौतियाँ


1. बंधुआ मजदूर किसे कहते हैं?

उत्तर- पुश्तैनी रूप से नौकर बने रहना बंधुआ मजदूरी कहलाती है। ऐसे नौकर जिनके दादा, पिता, स्वयं एवं आने वाली पीढ़ियाँ भी बेगारी करती रहे तो उसे बंधुआ मजदूर कहते हैं।


2. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 19 के विषय में लिखें। 

उनर- अनुच्छेद 19 में स्वतंत्रता का अधिकार दर्शाया गया है। भारतीय देश में कहीं भी बस सकते हैं, व्यवसाय कर सकते हैं, किसी भी धर्म को मान सकते हैं।


3. परिवारवाद क्या है? 

उत्तर- किसी जनप्रतिनिधि के निधन या इस्तीफे के बाद रिक्त स्थान पर उसके ही किसी परिजन को पदस्थापित करना अथवा चुनाव का टिकट दे देने की स्थिति परिवारवाद के नाम से जानी जाती है। 


4. सूचना का अधिकार कानून लोकतंत्र का रखवाला है। कैसे? 

उत्तर- सूचना के अधिकार के तहत लोग जानकार बनते हैं। भ्रष्टाचारियों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कर उन्हें नियंत्रित कर लोकतंत्र को समृद्ध बनाते हैं। अतः यह जनतंत्र का रखवाला है।


5. लोकतंत्र की एक लोकप्रिय परिभाषा दें। अथवा, लोकतंत्र से आप क्या समझते हैं? 

उत्तर- लोकतंत्र जनता का, जनता द्वारा तथा जनता के लिए शासन है। यह परिभाषा अब्राहम लिंकन की है।


6. भारतीय लोकतंत्र की प्रकृति क्या है? अथवा, भारतीय लोकतंत्र कितना सफल है? 

उत्तर- भारतीय लोकतंत्र सिद्धान्त और व्यवहार दोनों में जनता का, जनता के द्वारा तथा जनता के लिए शासन व्यवस्था है। यह विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। जनता यहाँ के शासन व्यवस्था में अपनी भागीदारी अपने मताधिकार का प्रयोग कर उम्मीदवार का चयन करती है। भारतीय लोकतंत्र ने एक लिखित संविधान को अंगीकार किया है। भारतीय लोकतंत्र में महिलाओं एवं अल्पसंख्यक समूहों की उचित भागीदारी हेतु प्रयास जारी है। जनता के हित लाभ का सदैव ख्याल रखा जाता है। मौलिक अधिकार नागरिकों को प्रदान किए गए हैं। अत: भारतीय लोकतंत्र शत-प्रतिशत सफल है।


7. राजनैतिक दलों की दो प्रमुख चुनौतियों को संक्षेप में लिखें। 

उत्तर-राजनैतिक दलों की दो प्रमुख चुनौतियाँ इस प्रकार हैं- (i) आंतरिक लोकतंत्र की (ii) नेतृत्व का संकट।


8. लोकतंत्र जनता का, जनता के द्वारा तथा जनता के लिए शासन है। कैसे? 

उत्तर- जनता के बीच के लोग प्रतिनिधि बनने के लिए चुनाव में खड़े होते हैं, जनता जिन्हें चुनती है वे जन प्रतिनिधि जनता के लिए काम करते हैं। इस प्रकार जनता द्वारा जनता का शासन होता है।


9. क्या शिक्षा का अभाव लोकतंत्र के लिए चुनौती है? 

उत्तर- शिक्षा का अभाव निश्चित तौर पर लोकतंत्र के लिए बड़ी चुनौती है। भारतीय लोकतंत्र ने शिक्षा के मुद्दे को गंभीरता से लिया है, एवं शिक्षा के क्षेत्र को कई आयोगों के हवाले किया गया। भारतीय संविधान ने 14 वर्ष तक की शिक्षा को अनिवार्य एवं नि:शल्क घोषित कर दिया। शिक्षा ने सर्वशिक्षा अभियान से होते हए शिक्षा के अधिकार तक की यात्रा तय कर ली। शिक्षा के व्यापक प्रचार-प्रसार ने आम जनता में जागरूकता उत्पन्न कर दी। जनता अपने मतों का महत्व समझने लगी, सत्ता में भागीदारी तथा हिस्सेदारी की प्रक्रिया को समझने लगी, उसमें रुचि लेने लगी। 15वीं लोकसभा चुनाव में मतदाताओं ने जिस प्रकार आपराधिक छवि वाले उम्मीदवारों को नकार दिया है, उनके जागरूक होने का परिचायक है। जनता की समझ बनने लगी है कि वह ही शक्तिशाली है-गद्दी पर बिठा सकती है या उखाड़ सकती है।


10. परिवारवाद एवं आतंकवाद लोकतंत्र की चुनौती है। कैसे? 

उत्तर- आतंकवाद या दहशतगर्दी निश्चित तौर पर किसी भी लोकतांत्रिक देश के लिए एक समस्या है। आतंकवाद का उद्देश्य जानमाल की क्षति करते द्वारा जनता के मनोबल को तोड़ना है। जनता द्वारा चुने गये लोकप्रिय सरकार सम्बन्ध में यह संदेश प्रसारित करना कि मुट्ठी भर लोगों के सामने चुनी गयी सरकार विवश है। आतंकवादी जब चाहें अपनी आतंकवादी गतिविधियों जाम दे देते हैं। आतंकी देश की सामाजिक, राजनैतिक एवं आर्थिक ढाँचे को प्रभावित करते हैं। आतंकी घटनाओं का राजनीतिकरण होने लगता है। लोकतंत्र प्रभावित होने लगता है। विकास कार्यों में लगाए जाने वाले पैसों को सुरक्षा में लगाना पड़ता है। अतः आतंकवाद एक चुनौती है। इसी तरह परिवारवाद से लोकतंत्र में कुशल व्यक्तियों की अनदेखी एवं अकुशल लोगों द्वारा सत्ता प्राप्ति देखा गया है। अकुशल लोग देश की समस्या की अनदेखी कर अपने परिवार को बढ़ाने में लग जाते हैं। यह एक नयी प्रकार की चुनौती है। 


11. मानवाधिकार पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखें। 

उत्तर- भारत संघ में राज्य के नागरिकों के अधिकारों एवं सुरक्षा संबंधी मामलों में गारंटी प्रदान करने के लिए अधिकार प्रदान किए हैं। इसे मानवाधिकार कहते हैं। इस प्रकार के हितों की सुरक्षा के दायित्व हेतु मानवाधिकार आयोग की स्थापना की गई है। भारत संघ अपने नागरिकों के अधिकारों का हनन या अतिक्रमण करने नहीं देता है। यदि ऐसा हुआ तो शोषण के विरुद्ध अधिकार के तहत मामला दर्ज कर प्रभावित को न्याय प्रदान किया जाता है।


12. गठबंधन की राजनीति कैसे लोकतंत्र को प्रभावित करती है? 

उत्तर- गठबंधन की राजनीति के दो पहलू हैं-गठबंधन चुनाव पूर्व या चुनाव के बाद, दूसरा स्थायी गठबंधन अस्थायी, अवसरवादी गठबंधन। सैद्धान्तिक समानता के आधार पर गठबंधन का निर्माण हो सकता है। किन्तु बगैर सैद्धान्तिक समानता के भी राजनैतिक गठबंधन होते हैं। सरकार गठन या सत्ता पर कब्जा करने की लालसा से ऐसा गठबंधन होता है। बहुमत नहीं मिलने के कारण राजनैतिक गठबंधन करना पड़ता है। गठबंधन के अन्तर्गत क्षेत्रीय दलों से राजनैतिक समझौते करने पड़ते हैं परिणामत: गठबंधन में शामिल राजनैतिक दल अपने व्यक्तिगत हित और लाभ का ध्यान रखने लग जाते हैं। इससे प्रशासन पर सरकार की पकड ढीली पड़ने लगती है। अततः सरकार गिर जाती है एवं बदनाम हो जाती है।


10th Class Social Science Objective Questions in Hindi PDF, 10th Social Science Important Short Long Questions in Hindi, Social Science Objective Subjective Question Class 10th in Hindi, Class 10th Objective Question 2021, 10th Class ka Social Science ka Objective Question, MCQ Questions for Class 10 Social Science With Answers PDF Download, Class 10th Objective Question 2021, MCQ Questions for Class 10 Science PDF, Class 10th Social Science VVI Question यूरोप में राष्ट्रवाद लघु उत्तरीय प्रशन, Matric Exam Social Science VVI Subjective Short Long Type Question Chapter Wise

Class 10th Social Science VVI Question यूरोप में राष्ट्रवाद लघु उत्तरीय प्रशन


10TH (MATRIC) EXAM 
Science (विज्ञान) CLICK
Social Sc. (सामाजिक विज्ञान) CLICK
Mathematics (गणित) CLICK
Hindi (हिन्दी) CLICK
Sanskrit (संस्कृत) CLICK
English (अंग्रेजी) CLICK
Maithili (मैथिली) CLICK
 10TH 12TH  MOBILE APP
Class 10th CLICK
Class 12th CLICK
10th Mobile App CLICK
12th Mobile App CLICK

 2021 का सोशल साइंस का पेपर, सोशल साइंस क्वेश्चन आंसर, Class 10 Social Science Objective Question in Hindi pdf, सोशल साइंस का ऑब्जेक्टिव 2021 का, क्लास टेंथ सोशल साइंस, जैव प्रक्रम का ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन, Class 10th Matric Exam Social Science Most VVI Important MCQ Short Long Type Question on New Pattern, BSEB 10th Board Exam All Subject Math Science Hindi English Sanskrit Social Science, Class 10th Social Science Most VVI Short Long Type Question Chapter Wise in Hindi, Matric Exam Social Science VVI Subjective Short Long Type Question Chapter Wise, Class 10th Exam Political Science VVI Short Long Type Question लोकतंत्र की चुनौतियाँ Chapter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *