Class 10th Science Subjective

Class 10th Matric Exam Science Most Important Short Long Type Question जैव प्रक्रम Chapter


जैव प्रक्रम


1. परजीवी किसे कहते हैं? 

उत्तर- वैसे जीव जो अपना भोजन, आवास जैसी क्रियाओं के लिए अन्य जीवों के शरीर पर या शरीर में वास करते हैं परजीवी कहलाते हैं। जैसे-जूं।


2. प्रकाश-संश्लेषण के रासायनिक क्रिया का समीकरण लिखें।


3. पौधे हरे क्यों होते हैं? 

उत्तर- क्लोरोफिल वर्णक (Chlorophyll) की उपस्थिति के कारण पौधे हरे होते हैं।


4. पौधों में जल एवं खनिज-लवणों के संवहन के लिए कौन-सा उत्तक उत्तरदायी होते हैं? अथवा, 400 फीट ऊँचाई वाले पौधों में जल का परिवहन किस उत्तक से होता है? 

उत्तर- पौधों में जाइलम (Xylem) से जल एवं फ्लोएम (Pholem) से खनिज लवणों का संवहन होता है। काफी ऊँचे पौधे में रसारोहन प्रक्रम द्वारा जल का परिवहन होता है। 


5. प्रकाश-संश्लेषण के लिए आवश्यक कच्ची सामग्री पौधा कहाँ से प्राप्त करता है? 

उत्तर- प्रकाश-संश्लेषण के लिए आवश्यक कच्ची सामग्री कार्बन डाइऑक्साइड तथा जल है। पौधे कार्बन डाइऑक्साइड वातावरण से प्राप्त करते हैं और जल भूमि से।


6. उत्सर्जन की परिभाषा लिखिए। उत्सर्जन के दो प्रमुख अंगों के नाम लिखें। 

उत्तर- शरीर की उपापचयी क्रियाओं के परिणामस्वरूप उत्पन्न हानिकारक नाइट्रोजन युक्त अपशिष्ट पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने की क्रिया उत्सर्जन कहलाती है। उत्सर्जन के दो प्रमुख अंग-() वृक्क, (ii) फेफड़ा।


7. सूर्य का प्रकाश किस प्रकार के पोषण के लिए आवश्यक है? 

उत्तर- स्वपोषी सौर प्रकाश में निहित ऊर्जा ग्रहण कर रासायनिक ऊर्जा में बदल देते हैं। अर्थात् हरे पौधे प्रकाश में प्रकाश संश्लेषण क्रिया कर भोजन निर्माण करते हैं। यह भोजन स्वपोषी से विषमपोषी एवं अपघटकों तक जाती है।


8. जीवन के अनुरक्षण के लिए आप किन प्रक्रम को आवश्यक मानेंगे? 

उत्तर- जीवन के अनुरक्षण के लिए जो प्रक्रम आवश्यक माने जाने चाहिए, वे हैं-पोषण, श्वसन परिवहन और उत्सर्जन।


9. हमारे आमाशय में अम्ल की भूमिका क्या है? 

उत्तर- अम्ल पाचन क्रिया सम्पादित करने में सहायता प्रदान करते हैं एवं भोजन के साथ आए कीटाणुओं को नष्ट करते हैं।


10. वाष्पोत्सर्जन को परिभाषित करें। 

उत्तर- द्रव का कमरे के ताप या द्रव के क्वथनांक के नीचे के तापों पर वाष्प बनकर धीरे-धीरे वायुमंडल में जाने की प्रक्रिया वाष्पोत्सर्जन कहलाती है।


11. श्वसन एवं दहन में अन्तर बताइए।

उत्तर- श्वसन एवं दहन में निम्नलिखित अन्तर हैं


12. रक्त क्या है? मनुष्य में श्वेत रक्त कणों की संख्या लिखें। 

उत्तर- रक्त तरल, सरल, संयोजी (liquid, simple, connective tissues) उत्तक है। मनुष्य में श्वेत रक्त कणों की संख्या 5000-10000 प्रतिघन मिली. होती है। 


13. जाइलम तथा फ्लोएम में पदार्थों के संवहन में दो अन्तर लिखें। 

उत्तर-पदार्थों के संवहन में दो अन्तर इस प्रकार हैं –


14. प्रकाश संश्लेषण क्या है? समीकरण लिखें व सचित्र दर्शाएँ। 

उत्तर- सजीव जगत में हरे पौधे सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में वायुमंडल से CO2 ग्रहण कर और मिट्टी से खनिज लवण एवं जल अवशोषित कर पत्तियों में स्थित हरितलवक के सहारे ऊर्जादायक पदार्थों का निर्माण करते हैं। यह सम्पूर्ण प्रक्रिया प्रकाश संश्लेषण कहलाती है। 


15. रक्त क्या है? इसके संघटन का वर्णन कार्य के साथ करें। 

उत्तर-रक्त एक तरल सरल संयोजी (connective) ऊतक है। रक्त का संघटन एवं कार्य इस प्रकार हैं →

(i) लाल रक्त कणिका (R.B.C.) –  यह केन्द्रक विहिन संरचना है। इसमें हिमोग्लोबिन उपस्थित रहता है जिससे रक्त का रंग लाल दिखता है। यह ऑक्सीजन एवं कार्बन डाईऑक्साइड का वाहक है। 

(ii) श्वेत रक्त कणिका (W.B.C.) -यह केन्द्रकीय रचना है। यह हानिकारक जीवाणुओं को नष्ट करती है। 

(iii) पट्टिकाणु कोशिका – यह छोटी गोल रचना है। यह रक्त का शक्का बनाती है। 

(iv) प्लाज्मा – यह रक्त का तरल भाग है। इसमें विभिन्न घटक तैरते रहते हैं। सीरम एक रुधिर प्लाज्मा है। 


16. शाकाहारी और मांसाहारी को परिभाषित कीजिए। 

उत्तर- शाकाहारी (Herbivore) -जीव, जो पौधे या पौधों के उत्पादों को भोजन के रूप में ग्रहण करते हैं, शाकाहारी कहलाते हैं। उदाहरण बकरी, हाथी, टिड्डा आदि। 

मांसाहारी (Carnivore) -जीव,जो अपना भोजन दूसरे (अन्य) जीवों के मांस से प्राप्त करते हैं, मांसाहारी जीव कहलाते हैं। उदाहरण-शेर, बाघ, सर्प आदि।


17. श्वसन और श्वासोच्छ्वास (साँस लेने) में क्या अन्तर है?

उत्तर-श्वसन और श्वासोच्छ्वास में निम्नलिखित हैं 


18. निम्नलिखित शब्दों को परिभाषित कीजिए- 

(1) मृतोपजीवी (ii) परजीवी (ii) प्रकाश-संश्लेषण (iv) थाइलेकॉइड्स। 

उत्तर- (1) मृतोपजीवी (Saprophyte) -जीव, जो अपना भोजन मत एवं सडे-गले कार्बनिक पदार्थों से प्राप्त करते हैं, मृतोपजीवी कहलाते है। उदाहरण-फफूंद (कवक), खमीर, मशरुम एवं जीवाणु आदि। 

(i) परजीवी (Parasite) -जीव, जो अपने भोजन एवं आवास के लिए दसरे जीवों पर निर्भर रहते हैं, परजीवी कहलाते हैं। उदाहरण-अमरबेल एस्कैरिस, (गोल कृमि), जूं आदि। 

(iii) प्रकाश-संश्लेषण (Photosynthesis) -वह उपचयक क्रिया (Anabolic Process) जिसमें सूर्य के प्रकाश तथा पर्णहरित (Chlorophyill) की उपस्थिति में हरे पौधे जल और Co, से कार्बोहाइड्रेट जैसे जटिल कार्बनिक भोज्य पदार्थों का संश्लेषण करते हैं तथा ऑक्सीजन गैस उप-उत्पाद (By Product) के रूप में बाहर निकालती हैं, प्रकाश-संश्लेषण कहलाती है। 

(iv) थाइलेकॉइड्स (Thylacoids) -स्टोमाटा के अन्दर कुछ पटलिकाएँ छोटी-छोटी इकाइयों के रूप में एक के ऊपर एक समूह में स्थित होती हैं। इन समूहों को ग्रैना (Grana) कहते हैं, जबकि ग्रैना की इकाइयाँ थाइलेकॉइड्स कहलाती हैं। 


19. निम्नलिखित जन्तुओं के श्वसन अंगों के नाम बताइए- (i) मछली, (ii) मच्छर, (iii) केंचुआ, (iv) कुत्ता, (v) मनुष्य।

उत्तर-


20. स्वयंपोषी तथा विषमपोषी में क्या अंतर है? 

उत्तर- स्वयंपोषी और विषमपोषी (परपोषी) में निम्न अंतर है


21. अमाशय में अम्ल की क्या भूमिका है? अथवा, मनुष्य के अमाशय में जो HCL अम्ल सावित होता है। कैसे कार्य करता है? 

उत्तर- अमाशय की भित्ति में उपस्थित जठर ग्रंथियों से हाइड्रोक्ला अम्ल उत्पन्न होता है। यह अम्लीय माध्यम तौर करता है जो पेप्सिन एंजाइम की क्रिया में सहायक होता है। यह भोजन को सड़ने से रोकता है। यह भोजन के साथ आए जीवाणुओं को नष्ट कर देता है। भाग उपस्थित Ca को कोमल बनाता है। यह पाइलोरिक छिद्र के खुलने आ बंद होने पर नियंत्रण रखता है। यह निष्क्रिय एंजाइमों (enzymes) सक्रिय अवस्था में लाता है। 


22. श्वसन के लिए ऑक्सीजन प्राप्त करने की दिशा में एक जलीय जीव की अपेक्षा स्थलीय जीव किस प्रकार लाभप्रद है? 

उत्तर- जलीय जीव जल में घुली हुई ऑक्सीजन का श्वसन में उपयोग करते हैं। जल में घुली हुई ऑक्सीजन की मात्रा वायु में उपस्थित ऑक्सीजन से बहुत कम है। इसलिए जलीय जीवों के श्वसन की दर स्थलीय जीवों की अपेक्षा अधिक तेज होती है। मछलियाँ अपने मुँह के द्वारा जल लेती हैं और बलपूर्वक इसे क्लोम तक पहुँचाती हैं। वहाँ जल में घुली हुई ऑक्सीजन को रुधिर प्राप्त कर लेता है।


Class 10th Science VV Subjective Question, Bihar Board Class 10th Matric Exam Science Subjective, Bihar Board Class 10th Exam 2021 Exam Science Subjective Question, BSEB Matric Board Exam Science Subjective Question, Science Subjective Question for Matric Exam, Science Subjective Question Class 10th Matric Board Exam, Matric Board Exam 2021 exam question, Class 10th Exam Science Most VVI Important Subjective Type Question Latest Pattern, Matric 10th exam Science Objective Question,

Class 10th Matric Exam Science महत्वपूर्ण ऑब्जेक्टिव प्रशन Objective Question

10TH (MATRIC) EXAM 
Science (विज्ञान) CLICK
Social Sc. (सामाजिक विज्ञान) CLICK
Mathematics (गणित) CLICK
Hindi (हिन्दी) CLICK
Sanskrit (संस्कृत) CLICK
English (अंग्रेजी) CLICK
Maithili (मैथिली) CLICK
Non-Hindi (अहिन्दी) CLICK
 10TH 12TH MOBILE APP
Class 10th CLICK
Class 12th CLICK
10th Mobile App CLICK
12th Mobile App CLICK

Class 10th Science Subjective VVI Question, Class 10th Science VVI Subjective Question रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण Chapter, 10th Exam Science Most VVI Question अम्ल भस्म और लवण Chapter Acid Base & Salt, BSEB Matric Exam 2021 Science Short & Long Type Question,, Class 10th Science Chapter Wise Most VVI Question धातु और अधातु Metal & Non-Metal, Class 10th Science VVI Question कार्बन एवं उसके यौगिक महत्वपूर्ण प्रशन, BSEB 10th Matric Science Chemistry Important Question Short & Long Type, Class 10th Matric Exam Science Most Important Short Long Type Question जैव प्रक्रम Chapter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *