10th Social Science Subjective Question

Class 10th Social Science Short Type Question || कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान भूगोल GEOGRAPHY का महत्वपूर्ण ‘लघु उत्तरीय’ प्रशन और उत्तर


परिवहन, संचार एवं व्यापार चैप्टर लघु उत्तरीय’ प्रशन


1. वायु परिवहन की प्रमुख विशेषताओं को लिखें।

उत्तर- वायु परिवहन की प्रमुख विशेषताएँ इस प्रकार हैं

(i) यह सबसे महँगा परिवहन का साधन है।

(ii) इसके द्वारा तीव्रतम यात्रा सम्भव है। 

(iii) इसके द्वारा आरामदायक यात्रा का लत्फ मिलता है।

(iv) इस परिवहन में ट्रैफिक जाम की समस्या नहीं होती है।

(v) अन्य देशों में जाने के लिए दुर्गम स्थान एवं समुद्र की बाध्यता में आड़े नहीं आती है।


2. भारत के लिए जलमार्ग का क्या महत्व हैं?

उत्तर- भारत के लिए जलमार्ग का महत्व इस प्रकार है

(i) भारत का विदेशी व्यापार जलमार्ग से होता है। 

(ii) यह परिवहन का सर्वोत्तम सस्ता साधन है।

 (iii) तटीय इलाके के लोग मछली मारकर अपनी आजीविका चलाते हैं। 

 (iv)  तीन ओर समुद्र से घिरे होने के कारण भारत को प्रायद्वीप कहा जाता है


3. भारत में कितने प्रकार की सड़कें हैं? वर्णन करें। 

उत्तर – नागपुर सड़क योजना के द्वारा देश की सड़कों को चार प्रकारों में बाँटा गया है। 

(1) राष्ट्रीय राजमार्ग-देश के विभिन्न भागों एवं प्रांतों को आपस में जोड़ने वाली सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग कहते हैं। राजमार्ग-7 देश का सबसे लम्बा राजमार्ग है। राष्ट्रीय राजमार्ग के अन्तर्गत स्वर्णिम चतुर्भुज राजमार्ग, पूरब-पश्चिम एवं उत्तर गलियारा, एक्सप्रेस-वे आदि आते हैं। भारत में राजमार्ग की लम्बाई मात्र 2 प्रतिशत है। 

(ii) राज्यमार्ग-राज्यों की राजधानियों को विभिन्न जिला मुख्यालयों से जोड़नेवाली सड़कें राज्यमार्ग कहलाती हैं। राज्यमार्ग की लम्बाई 4 प्रतिशत है। 

(iii) जिला सड़कें विभिन्न जिला मुख्यालयों एवं शहरों को जोड़नेवाली सड़कें जिला सड़क है। इसका हिस्सा 14 प्रतिशत है। 

(iv) ग्रामीण सड़कें विभिन्न गाँवों को आपस में जोड़ने वाली सड़कें ग्रामीण सड़कें कहलाती हैं। यह कुल सड़कों का 80 प्रतिशत भाग है। 

(v) सीमांत सड़कें-1960 ई. में सीमा सड़क संगठन प्रभाव में आया। सीमावर्ती स्थानों पर देश की सुरक्षा एवं सैन्य अभियान हेतु निर्मित सड़कें सीमांत सड़कें कहलाती हैं। इसकी देखभाल सीमा सड़क संगठन करता है।


4. भारतीय रेल परिवहन की प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख करें। 

उत्तर- भारतीय रेल परिवहन की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं-

(i) भारतीय रेल प्रणाली एशिया में सबसे बड़ी तथा विश्व की तीसरी बड़ी रेल प्रणाली है।

(ii) 31 मार्च, 2007 ई. तक भारतीय रेल के पास 6909 स्टेशन, 8153 रेल इंजन, 45360 यात्री गाड़ियाँ एवं 1905 अन्य सवारी गाड़ियाँ उपलब्ध थीं।

(iii) कोलकाता एवं दिल्ली में मेट्रो रेल के तहत भूमिगत रेल सेवा दी जा रही है।

(iv) ट्रेनों की दुर्घटना रोकने के लिए इंजनों में ए०सी०डी० (ACD) की व्यवस्था की गई है।

(v) बड़े शहरों में दैनिक यात्रियों के आवागमन के लिए DMU, EMU एवं MEMU रेल सेवाएँ उपलब्ध हैं।

(vi) भारतीय रेल की सबसे अनोखी विशेषता ‘जीवन रेखा’ का चलाया जाना है। 16 जुलाई, 1991 ई. से चलनेवाली यह रेलगाड़ी विश्व का पहला चलन्त अस्पताल है।


5. भारत में सड़कों के प्रादेशिक वितरण का वर्णन प्रस्तुत करें। 

उत्तर- पक्की सड़कों की लम्बाई की दृष्टि से देश में महाराष्ट्र को पहला स्थान प्राप्त है। यहाँ 2.70 लाख किलोमीटर लम्बी पक्की सडकें हैं। इसके बाद क्रम से उत्तर प्रदेश, उड़ीसा का दूसरा एवं तीसरा स्थान आता और इन सडकों की लम्बाई क्रमशः 2.47 लाख एवं 2.36 लाख किलोमीटर हैं। पक्की सडकों की सबसे कम लंबाई वाला राज्य लक्षद्वीप है। यहाँ मात्र 1 किलोमीटर पक्की सड़क है।

सडकों के घनत्व की दृष्टि से केरल प्रथम स्थान पर है। यहाँ प्रति 100 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर 389 किलोमीटर लम्बी सड़क है। गोवा और उडीसा क्रमश: 258 एव 152 किलोमीटर लम्बी सड़कों के साथ दसरे को स्थान पर हैं। उत्तर भारत में सर्वाधिक घनत्व पंजाब में 122 किलोमी 100 वर्ग किलोमीटर है। इसके बाद उत्तर प्रदेश एवं पश्चिम आता है। यहाँ घनत्व 103 एवं 102 किलोमीटर प्रति 100 वर्ग किलोमीटर है। उत्तर पूर्वी राज्यों में इस दृष्टि से त्रिपुरा प्रथम एवं नागालैण्ड दस पर आता है। यहाँ क्रमश: 134 एवं 127 किलोमीटर लम्बी सडक पति 100 वर्ग किलोमीटर है। पूरे देश में सबसे घनत्व दिल्ली में 1738 किलोमीटर प्रति 100 वर्ग किलोमीटर है।


High School Exam Geography Short Type VVI Question कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान लघु उत्तरीय प्रशन

10th Class Social Science Objective Questions in Hindi PDF, 10th Social Science Important Short Long Questions in Hindi, Social Science Objective Subjective Question Class 10th in Hindi, Class 10th Objective Question 2020, 10th Class ka Social Science ka \Objective Question, MCQ Questions for Class 10 Social Science With Answers PDF Download, Class 10th Objective Question 2020, MCQ Questions for Class 10 Science PDF, Class 10th Social Science VVI Question यूरोप में राष्ट्रवाद लघु उत्तरीय प्रशन

Class 10th Social Science VVI Question यूरोप में राष्ट्रवाद लघु उत्तरीय प्रशन


10TH (MATRIC) EXAM 
Science (विज्ञान) CLICK
Social Sc. (सामाजिक विज्ञान) CLICK
Mathematics (गणित) CLICK
Hindi (हिन्दी) CLICK
Sanskrit (संस्कृत) CLICK
English (अंग्रेजी) CLICK
Maithili (मैथिली) CLICK
 10TH 12TH  MOBILE APP
Class 10th CLICK
Class 12th CLICK
10th Mobile App CLICK
12th Mobile App CLICK

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *