Class 10th Hindi

Class 10th Hindi Mere Bina Tum Prabhu Chapter Wise Short & Long Question | कक्षा 10वीं हिन्दी का चैप्टर वाइज प्रशन | चैप्टर नाम- ‘मेरे बिना तुम प्रभु’


Class 10th – कक्षा 10वीं

विषय→ हिन्दी – Hindi

लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रशन 

12. ‘मेरे बिना तुम प्रभु’


1. शानदार लबादा किसका गिर जाएगा और क्यों? 

उत्तर⇒ कवि कहता है कि ईश्वर ही मनुष्य का निर्माता माना जाता है। कहा जाता है कि मनुष्य के जीवन की डोर उसी ईश्वर के हाथ में है। उसकी कृपा-दृष्टि से ही मनुष्य को वह सब हासिल होता है, जो वह चाहता है। इस प्रकार, ईश्वर की शान-शौकत मनुष्य पर ही आधारित है। ईश्वर का शानदार चोंगा मनुष्य के कारण ही है। ऐसी स्थिति में कवि कहता है कि अगर मनुष्य न रहेगा तो शान किस पर दिखाया जाएगा? अर्थात् मनुष्य के अभाव में ईश्वर का शानदार लबादा, उसका आभा – मण्डल, समाप्त हो जाएगा। 


2. कवि रेनर मारिया रिल्के को किस बात की आशंका है? स्पष्ट कीजिए। 

उत्तर⇒ कवि जानता है कि ईश्वर की सत्ता मनुष्य के अस्तित्व पर ही आधारित है। उसकी भगवत्ता भक्त अर्थात् मनुष्य पर ही निर्भर करती है। ऐसी स्थिति में एक चिन्ता सताती है और वह यह कि अगर मनुष्य न रहा तो ईश्वर का क्या होगा ? क्या और जीव ईश्वर की खोज करेंगे? संभवत: नहीं। और इस प्रकार, मनुष्य के साथ-साथ ईश्वर भी लुप्त हो जाएगा। यही आशंका कवि को सताती है और पूछता है मेरे बिना तेरा क्या होगा प्रभु ?


3. कवि अपने को जलपात्र और मदिरा क्यों कहता है? 

उत्तर⇒ जलपात्र में जल होता है और जल ही जीवन का आधार है। मदिरा से नशा होता है । कवि अपने को जलपात्र इसलिए कहता है कि ईश्वर की सत्ता का आधार मनुष्य ही है। अगर मनुष्य न होगा तो ईश्वर भी न होगा क्योंकि मनुष्य को ही ईश्वर की जरूरत होती है और मनुष्य ही ईश्वरत्व गढ़ता है। कवि अपने को ईश्वर की मदिरा इसलिए कहता है कि ईश्वर की सत्ता का आधार भी मनुष्य ही है। और सत्ता एक नशा है जिसमें अपने आपको सर्वोपरि मानने का भाव आता है। यही कारण है कि मनुष्य अपने को ईश्वर का जलपात्र और मदिरा कहता है।


4. ‘मेरे बिना तुम प्रभु’ कविता का केन्द्रीय भाव क्या है? 

उत्तर⇒ ‘मेरे बिना तुम प्रभु’ कविता का केन्द्रीय भाव है— विराट् सत्य और मनुष्य एक-दूसरे पर निर्भर हैं।


5. रिल्के ने किन क्षेत्रों में यूरोपीय साहित्य को प्रभावित किया? 

उत्तर⇒ रिल्के ने अपने भाव-बोध, संवेदनात्मक भाषा और शिल्प से यूरोपीय साहित्य को प्रभावित किया ।


6. रिल्के की कविताएँ कैसी हैं? 

उत्तर⇒ रिल्के की कविताओं में रहस्यवाद और आधुनिक भाव-बोध की झलक मिलती है।


Class 10th Hindi Mere Bina Tum Prabhu Chapter Wise Short & Long Question | कक्षा 10वीं हिन्दी का चैप्टर वाइज प्रशन | चैप्टर नाम- ‘मेरे बिना तुम प्रभु’


  • Hindi 10th Class Short & Long Questions 
  • Hindi Short & Long Question Class 10th
  • Class 10th Godhuli Short Question
  • 10th Godhuli Bhag 2 Objective, Short & Long Question

Class 10th Exam Hindi – हिन्दी All Chapter Ka Important Objective Question On New Pattern


Important Links-
Class 9th CLICK
Class 10th CLICK
Class 12th CLICK
Join Telegram Channel CLICK
Join Youtube Channel CLICK
Instagram Link CLICK

  • Class 10th Hindi Short & Long Objective Question
  • Bihar Board 10th Godhuli Bhag 2 Objective Question
  • Class 10th All Chapter Short & Long Question
  • Class 10th Hindi Short & Long VVI Objective Question
  • Class 10th Hindi Chapter Wise Short & Long Question

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *