10th Social Science Subjective Question

Class 10th Social Science Short Type Question || कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान इतिहास HISTORY का महत्वपूर्ण ‘लघु उत्तरीय’ प्रशन और उत्तर


Stark Study:- Matric Exam Ka Question | Class 10th Matric Exam Objective Question | Matric Exam Objective Question | मैट्रिक का मॉडल पेपर | मैट्रिक का क्वेश्चन पेपर | Bihar Board 10th Exam  All Subject Objective & Subjective Question | 10th Exam Previous Years Question Paper


व्यापार और भूमंडलीकरण


1. औद्योगिक क्रान्ति क्या है? 

उत्तर- वाष्प शक्ति संचालित मशीनों द्वारा बड़े-बड़े कारखानों में बड़े पैमाने पर वस्तुओं का उत्पादन ही औद्योगिक क्रांति है। 18वीं सदी के उत्तरार्द्ध में इसकी शुरुआत इंग्लैंड में हुई।


2. विश्वबाजार किसे कहते हैं? 

उत्तर- विश्व बाजार उन स्थलों के बाजारों को कहते हैं जो विश्व के अनेक देशों की वस्तुएँ आमलोगों के खरीदने के लिए उपलब्ध कराती हों जैसे भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई।


3. भूमंडलीकरण में बहुराष्ट्रीय कम्पनियों के योगदान (भूमिका) को स्पष्ट करें। 

उत्तर- भूमंडलीकरण के प्रभाव को कायम करने में विश्व बैंक, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष, विश्व व्यापार संस्था तथा पूँजीवादी देशों की बड़ी-बड़ी व्यापारिक और औद्योगिक कंपनियों (बहुराष्ट्रीय कंपनियों) का बहुत बड़ा योगदान है। साथ ही अपने आर्थिक हितों को सुरक्षित और संरक्षित रखने के लिए गठित क्षेत्रीय संगठनों जैसे-जी-8, ओपेक, आसियान, यूरोपीय संघ, जी-15; जी-77, दक्षेस (सार्क) आदि का भी भूमंडलीकरण की प्रक्रिया को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका रही है।


4. भूमंडलीकरण किसे कहते हैं?

उत्तर-जीवन के सभी क्षेत्रों का एक अंतर्राष्ट्रीय स्वरूप जिसने दुनिया के सभी भागों को आपस में जोड़ दिया है, भूमंडलीकरण कहा जाता है। इसके फलस्वरूप सम्पूर्ण विश्व एक छोटे से गाँव के रूप में परिवर्तित हो गया।


5. 1929 ई. के आर्थिक संकट के कारणों को संक्षेप में स्पष्ट करें। 

उत्तर- 1929 ई. के आर्थिक संकट का प्रमुख कारण था अति उत्पादन। प्रथम महायुद्ध के समय कृषि तथा औद्योगिक उत्पादन में वृद्धि की गई थी। युद्ध के बाद उत्पादन के अनुपात में खरीददारों की संख्या काफी कम थी। इससे उद्योगपतियों तथा कृषकों दोनों की स्थिति खराब हो गई। 

युद्ध के बाद अपनी अर्थव्यवस्था सुधारने हेतु अनेक देशों ने अमेरिकी पँजीपतियों से कर्ज ले रखा था। संकट के समय वे पूँजीपति कर्ज वापस मँगाने लगे। इससे कर्जखोर देश संकट में पड़ गये। 

संकट के समय सभी देश संरक्षणात्मक उपाय कर अपनी आवश्यकता की वस्तुएँ स्वयं बनाने का प्रयास करने लगे। इससे विश्व बाजार आधारित पूँजी-व्यवस्था चरमरा गई।

अमेरिकी पूँजीपतियों ने यूरोप को ऋण न देकर मुद्रा बाजार में सट्टा लगाना शुरू किया। इससे यूरोप की स्थिति बिगड़ गई। उधर अमेरिका में शेयर के भाव तेजी से नीचे गिरे। इस प्रकार इन सभी कारणों ने 1929 ई० की आर्थिक मंदी की शुरुआत की।


6. भूमंडलीकरण के भारत पर प्रभावों को स्पष्ट करें। 

उत्तर – भूमंडलीकरण का प्रभाव भारत पर व्यापक रूप से पड़ा। इसके फलस्वरूप भारत में रोजगार के अवसर बढ़े हैं। भारत में अनेक बहुराष्ट्रीय कम्पनियों का आगमन हुआ जो विभिन्न तरह के उपभोक्ता सामग्रियों का उत्पादन करती हैं अथवा सेवा क्षेत्र में कार्य कर रही हैं। भूमण्डलीकरण के फलस्वरूप शिक्षा एवं स्वास्थ्य के बेहतर विकल्प उपलब्ध हुए हैं। हम इसके उत्पादों का उपभोग कर रहे हैं। भूमंडलीकरण के कारण भारत में भी लोगों के जीवन स्तर में काफी सुधार आया है। उनका जीवन सुविधापूर्ण हुआ है।


7. विश्व बाजार के स्वरूप को समझाएँ। 

उत्तर –  विश्व का स्वरूप काफी व्यापक होता है। इसका सीमा क्षेत्र केवल एक राष्ट्र तक सीमित नहीं होता है, बल्कि कच्चे माल की प्राप्ति निर्माण तथा उत्पादों का विक्रय, इत्यादि एक नहीं बल्कि कई देशों में होता है। इसमें अलग-अलग देशों की अर्थव्यवस्था के संश्लेषण के फलस्वरूप एक विश्वव्यापी अर्थतंत्र का उद्भव होता है। विश्व बाजार के क्रिया-कलापों में विभिन्न देशों के उद्यमियों का योगदान होता है।


8. औद्योगिक क्रांति ने किस प्रकार विश्व बाजार के स्वरूप को विस्तृत किया? 

उत्तर – 18वीं शताब्दी के मध्य से इंगलैंड में बड़े-बड़े कारखानों में वस्तुओं का उत्पादन आरंभ हुआ। ये कारखाने वाष्प इंजन से चलते थे। वाष्प इंजन से कारखानों में बहुत अधिक उत्पादन होने लगा, जिससे कच्चे माल की आवश्यकता बढ़ गई। तब इंग्लैंड ने उत्तरी अमेरिका, एशिया (भारत) और अफ्रीका की ओर अपना पाँव फैलाया जहाँ उसे कच्चा माल भी मिला और बना-बनाया बाजार भी। इस तरह उपनिवेशवाद का प्रारंभ हुआ।


10th Class Social Science Objective Questions in Hindi PDF, 10th Social Science Important Short Long Questions in Hindi, Social Science Objective Subjective Question Class 10th in Hindi, Class 10th Objective Question, 10th Class ka Social Science ka Objective Question, MCQ Questions for Class 10 Social Science With Answers PDF Download, Class 10th Objective Question, MCQ Questions for Class 10 Science PDF, Class 10th Social Science VVI Question

Class 10th Social Science VVI Question यूरोप में राष्ट्रवाद लघु उत्तरीय प्रशन


10TH (MATRIC) EXAM 
Science (विज्ञान) CLICK
Social Sc. (सामाजिक विज्ञान) CLICK
Mathematics (गणित) CLICK
Hindi (हिन्दी) CLICK
Sanskrit (संस्कृत) CLICK
English (अंग्रेजी) CLICK
Maithili (मैथिली) CLICK
 10TH 12TH  MOBILE APP
Class 10th CLICK
Class 12th CLICK

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *