Class 10th Social Science

Class 10th Social Science Short Type Question || कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान इतिहास का महत्वपूर्ण ‘लघु उत्तरीय’ प्रशन और उत्तर


Stark Study:- Matric Exam Ka Question | Class 10th Matric Exam Objective Question | Matric Exam Objective Question | मैट्रिक का मॉडल पेपर | मैट्रिक का क्वेश्चन पेपर | Bihar Board 10th Exam  All Subject Objective & Subjective Question | 10th Exam Previous Years Question Paper


इंडो – चाइना में उपनिवेशवाद और राष्ट्रवाद (हिन्द-चीन में राष्ट्रवादी आन्दोलन)


1. रासायनिक हथियारों नापाम एवं एजेन्ट ऑरेंज का वर्णन करें।

 उत्तर → अगस्त, 1964 ई. में अमेरिका ने उत्तरी वियतनाम पर आक्रमण कर दिया। इस आक्रमण में उसने खतरनाक हथियारों, टैंकों एवं बमवर्षक विमानों के व्यापक प्रयोग के साथ-साथ खतरनाक रासायनिक हथियारों का भी प्रयोग किया। रासायनिक हथियारों से केवल तोड़-फोड़ नहीं होती वरन इसका पर्यावरण एवं मानव जीवन पर दूरगामी प्रभाव पड़ता है। ऐसे ही कुछ रासायनिक हथियार थे- नापाम बम, एजेन्ट ऑरेंज तथा फॉस्फोरस बम। 

नापाम बम में नापाम नामक एक कार्बनिक यौगिक होता है जो अग्नि बमों में गैसोलिन के साथ मिलकर एक ऐसा मिश्रण तैयार करता है जो त्वचा से चिपक जाता और चलता रहता है। इससे विषैली गैस भी निकलती है। 

एजेन्ट ऑरेंज एक ऐसा जहर है जिससे पेड़ों की पत्तियाँ तुरत झुलस जाती हैं एवं पेड़ मर जाते हैं। जंगलों को खत्म करने में इसका प्रयोग किया जाता है। इसका यह नाम ऑरेंज पट्टी बने ड्रामों में रखे जाने के कारण पड़ा। वियतनाम युद्ध में अमेरिका ने इसका इस्तेमाल जंगलों के साथ-साथ खेतों तथा आबादी पर भी जमकर किया। उस क्षेत्र में इसका असर जन्मजात विकलांगता तथा कैंसर के रूप में आज भी देखा जा सकता है।


2. हिन्द-चीन में फ्रांसीसी प्रसार का वर्णन करें।

 उत्तर → हिन्द-चीन आनेवाले यूरोपियनों में पुर्तगाली, डच, स्पेन, अंग्रेज तथा फ्रांसीसी थे। इनमें से केवल फ्रांस ही इस भू-भाग पर राजनीतिक प्रभुत्व कायम करने हेतु सक्रिय रहा। 1747 ई. में फ्रांस ने व्यापार के उद्देश्य से अन्नाम के साथ राजनयिक सम्बन्ध बनाया। 1787 ई. में फ्रांसीसी सहायता से कोचीन-चीन का राजा विद्रोह दबाने में सफल रहा। फलतः दोनों में संधि हो गई।

19वीं सदी के प्रारंभ में अन्नाम और कोचीन-चीन में फ्रांसीसी पादरियों के विरुद्ध उग्र आन्दोलन छिड़ गया। फ्रांस ने सैन्य-बल पर 1862 ई० में अन्नाम को संधि के लिए बाध्य किया। 1863 ई० में कम्बोडिया भी फ्रांस का संरक्षित राज्य बन गया। 1873 ई. में फ्रांस ने तोंकिन के कुछ भागों पर अपनी सत्ता स्थापित कर ली। 1884 ई० में फ्रांस ने अन्नाम को अपना संरक्षित राज्य बना लिया। 1893 ई. में फ्रांस ने लाओस के रूप में नया फ्रांसीसी संरक्षित क्षेत्र बनाया जिसमें 1904 ई. में कुछ और क्षेत्र जुड़ गये। इस प्रकार, 20वीं शताब्दी के प्रारम्भ होते ही सम्पूर्ण हिन्द-चीन फ्रांस की अधीनता में आ गया।


3. अमेरिका हिन्द-चीन में कैसे दाखिल हुआ, चर्चा करें। 

उत्तर →1950 ई. में उत्तरी वियतनाम में हो-ची-मिन्ह की साम्यवादी सरकार तथा दक्षिणी वियतनाम में बाओदाई की फ्रांस समर्थित सरकार लगातार बढ़त बनाये थी। इसी क्रम में दिएन-विएन फू-दुर्ग पर साम्यवादी हो-ची-मिन्ह की सेना ने फ्रांसीसी सेना को बुरी तरह हरा कर कब्जा कर लिया। ऐसी स्थिति में साम्यवाद के बढ़ते प्रभाव को रोकने के उद्देश्य से फ्रांस के समर्थन में अमेरिका ने प्रत्यक्षतः हिन्द-चीन में उतरने का निश्चय किया। चूँकि रू स पहले से साम्यवादी हो-ची-मिन्ह का समर्थन कर रहा था अतः तृतीय विश्व युद्ध की संभावना नजर आ रही थी। इन्हीं परिस्थितियों में मई 105a ई० में जेनेवा समझौता हुआ जिसके फलस्वरूप वियतनाम को दो हिस्सों में बाँट उत्तरी वियतनाम साम्यवादियों को तथा दक्षिण वियतनाम फ्रांस-अमेरिका समर्थित सरकार को दे दिया गया। 

लाओस और कम्बोडिया में वैध राजतंत्र के रूप को स्वीकार कर संसदीय शासन प्रणाली अपनाई गई। इस व्यवस्था के बाद भी साम्यवादी, दक्षिण वियतनाम लाओस तथा कम्बोडिया में प्रभाव बढ़ाते जा रहे थे, जबकि अमेरिका इन क्षेत्रों को साम्यवादी प्रभाव में जाने से रोकने के लिए कृतसंकल्प था।


10th Class Social Science Objective Questions in Hindi PDF, 10th Social Science Important Short Long Questions in Hindi, Social Science Objective Subjective Question Class 10th in Hindi, Class 10th Objective Question, 10th Class ka Social Science ka Objective Question, MCQ Questions for Class 10 Social Science With Answers PDF Download, Class 10th Objective Question, MCQ Questions for Class 10 Science PDF, Class 10th Social Science VVI Question

Class 10th Social Science VVI Question यूरोप में राष्ट्रवाद लघु उत्तरीय प्रशन


10TH (MATRIC) EXAM 
Science (विज्ञान) CLICK
Social Sc. (सामाजिक विज्ञान) CLICK
Mathematics (गणित) CLICK
Hindi (हिन्दी) CLICK
Sanskrit (संस्कृत) CLICK
English (अंग्रेजी) CLICK
Maithili (मैथिली) CLICK
 10TH 12TH  MOBILE APP
Class 10th CLICK
Class 12th CLICK

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *