Class 10th Sanskrit

Class 10th Sanskrit Paatliputra Vaibhavam Chapter Short Long Type Question | कक्षा 10वीं संस्कृत का प्रशन | ‘पाटलिपुत्र वैभवम् Chapter Short & Long Type Question


Class 10th – कक्षा 10वीं 

विषय – संस्कृत (Sanskrit)

लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रशन 

चैप्टर का नाम – ‘पाटलिपुत्र वैभवम्


1. दामोदर गुप्त ने पटना के सम्बन्ध में क्या लिखा है? 

उत्तर⇒ दामोदर गुप्त नामक कवि ने ‘स्वलिखित कुट्टनीमतरणी’ काव्य में पटना के सम्बन्ध में लिखा है कि प्राचीन भारतीय नगरों में अग्रणी पटना गंगा के किनारे बसी विचित्र महानगर है। पृथ्वी का तिलक विद्वानों की निवास-स्थली पटना नाम का महानगर स्वर्ग से भी सुन्दर स्थान है।


2. प्राचीन ग्रन्थों में पटना के कौन-कौन से नाम मिलते हैं? 

उत्तर⇒ पटना में गुप्तवंश के शासन काल में कौमुदी महोत्सव मनाया जाता था। यह उत्सव शरत् काल में मनाया जाता था । कौमुदी महोत्सव में सभी लोग उत्साहपूर्वक भाग लेते थे एवं आनंदमय होते थे।


3. पटना में कौमुदी महोत्सव कब मनाया जाता था ? 

उत्तर⇒ पटना में गुप्तवंश के शासन काल में कौमुदी महोत्सव बहुत धुम-धाम से मनाया जाता था। उस अवसर पर सभी लोग आनन्दमग्न रहते थे। आजकल दुर्गा पूजा के अवसर पर वैसा ही समारोह देखा जाता है।


4. राजशेखर ने पटना के सम्बन्ध में क्या लिखा है? 

उत्तर⇒ कवि राजशेखर ने काव्यमीमांसा नामक कवि शिक्षा प्रमुख अपने ग्रन्थ में सादर स्मरण करते हुए लिखा है कि यहाँ वर्षांपवर्ष, पाणिनि, पिङ्गल, व्याङि वररुचि तथा पतञ्जली आदि ने महान योगदान देकर ख्याति को प्राप्त किया।


5. पटना के मुख्य दर्शनीय स्थलों का नामोल्लेख करें। 

उत्तर⇒ पटना में ‘गाँधी सेतु’ नामक पुल (जो एशिया का सबसे लम्बी पुल), संग्रहालय, उच्च न्यायालय, सचिवालय, गोलघर, तारामण्डल, जैविक उद्यान, मौर्यकालिक अवशेष, महावीर मंदिर तथा गुरूगोविन्द सिंह का जन्म स्थान गुरूद्वारा आदि दर्शनीय स्थल हैं; जिसे देखने के ख्याल से विदेशी सदैव आते हैं।


6. कौन-कौन से विदेशी यात्री पटना आये थे?

उत्तर⇒ विदेशी यात्री मेगास्थनीज, ह्वेनसांग, तथा फाह्यान अपने यात्रा के क्रम में पटना आये तथा अपने संस्मरण में पटना का विस्तृत वर्णन किये हैं।


7. भगवान बुद्ध ने पटना के सम्बन्ध में क्या कहा था? 

उत्तर⇒ भगवान बुद्ध ने पटना के सम्बन्ध में कहा था कि यह गाँव ( पाटलिग्राम) भविष्य में महानगर होगा, किन्तु आपसी झगड़ा, आगलगी और बाढ़ के भय से सदैव पीड़ित रहेगा।


8. प्राचीन ग्रन्थों में पटना के कौन-कौन से नाम मिलते हैं? 

उत्तर⇒ प्राचीन संस्कृत ग्रन्थों एवं पुराणों में पटना का नाम पुष्पपुर या कुसुमपुर पाया जाता है।


9. पाटलिपुत्र नगर के वैभव का वर्णन करें | अथवा, ‘पाटलिपुत्र वैभवम्’ पाठ के आधार पर पटना के वैभव का वर्णन पाँच वाक्यों में करें। अथवा, चन्द्रगुप्त मौर्य के काल में पाटलिपुत्र की रक्षा व्यवस्था कैसी थी? 

उत्तर⇒ पाटलिपुत्र प्राचीनकाल से ही अपनी वैभव परम्परा के लिए विख्यात रही है। विदेशी यात्री ने संस्मरणों में यहाँ की अनेक उत्कृष्ट सम्पदाओं का वर्णन किया है। मेगास्थनीज ने लिखा है कि चन्द्रगुप्तमौर्य काल में यहाँ की शोभा और रक्षा व्यवस्था अति उत्कृष्ट थी। अशोक काल में यहाँ निरन्तर समृद्धि रही। कवि राजशेखर ने अपनी रचना काव्यमीमांसा में ऐसी ही बात लिखी है। यहाँ बड़े-बड़े कवि-वैयाकरण भाष्यकार (परीक्षित) हुए । 

आज पाटलिपुत्र नगर ‘पटना’ के नाम से जाना जाता है। जहाँ संग्रहालय, गोलघर, जैविक उद्यान इत्यादि दर्शनीय स्थल हैं। इस प्रकार पाटलिपुत्र प्राचीनकाल से आज तक विभिन्न क्षेत्रों में वैभव धारण करता है। इसका संकलित रूप संग्रहालय में देखने योग्य है।


10. चन्द्रगुप्त मौर्य के काल में पाटलिपुत्र की रक्षा व्यवस्था कैसी थी ? 

उत्तर⇒ पाटलिपुत्र प्राचीनकाल से ही अपनी वैभव परम्परा के लिए विख्यात रही है। विदेशी यात्रियों ने अपने संस्मरणों में यहाँ की अनेक उत्कृष्ट सम्पदाओं का वर्णन किया है। मेगास्थनीज ने लिखा है कि चन्द्रगुप्तमौर्य काल में यहाँ की शोभा और रक्षा व्यवस्था अति उत्कृष्ट थी। अशोक काल में यहाँ निरन्तर समृद्धि रही ।


11. सिख सम्प्रदाय के लोगों के लिए पटना क्यों महत्वपूर्ण है?

उत्तर⇒ गुरु अर्जुन देव पटना सिटी में जन्म लिए । पटना सिटी में सभी सिख धर्म गुरु पधारे हैं। दसवें गुरु गोविन्द सिंह का गुरुद्वारा भी यहीं है। इसीलिए इस पवित्र स्थल का सिख सम्प्रदाय में बड़ा महत्व है।


Class 10th Sanskrit Paatliputra Vaibhavam Chapter Short Long Type Question | कक्षा 10वीं संस्कृत का प्रशन | ‘पाटलिपुत्र वैभवम् Chapter Short & Long Type Question


  • Sanskrit 10th Class Short & Long Questions 
  • Sanskrit Short & Long Question Class 10th
  • Class 10th Sanskrit – पीयूषम भाग 2 Short Question
  • 10th Sanskrit Objective, Short & Long Question

Class 10th Exam Sanskrit – पीयूषम भाग 2 All Chapter Ka Important Objective, Short & Long Question On New Pattern


Important Links-
Class 9th CLICK
Class 10th CLICK
Class 12th CLICK
Join Telegram Channel CLICK
Join Youtube Channel CLICK
Instagram Link CLICK

  • Class 10th Sanskrit Piyusham Bhag 2 Short & Long Objective Question
  • Bihar Board 10th Piyusham Bhag 2 Objective Question
  • Class 10th All Chapter Short & Long Question
  • Class 10th Sanskrit Short & Long VVI Objective Question
  • Class 10th Piyusham Bhag 2 Chapter Wise Short & Long Question

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *