10th Social Science Subjective Question

High School Exam Geography VVI Short Question कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान

Class 10th Social Science Short Type Question || कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान भूगोल GEOGRAPHY का महत्वपूर्ण ‘लघु उत्तरीय’ प्रशन और उत्तर


बिहार: कृषि एवं वन संसाधन लघु उत्तरीय’ प्रशन Part 1


1. बिहार में नहरों के विकास से संबंधित समस्याओं को लिखिए। 

उत्तर- बिहार में जल संसाधन का उपयोग मुख्य रूप से सिंचाई, गृह एवं औद्योगिक संस्थानों में होता है। बिहार में सिंचाई के लिए नहर प्रमुख साधन है। यहाँ वर्तमान में 95 प्रतिशत से अधिक जल संसाधन का उपयोग सिवाई में होता है। बिहार में अनियमित एवं असमान वर्षा होती है। यहाँ कुछ फसलें शीत ऋतु में होती हैं। यह मौसम शुष्क रहता है। यहाँ मैदानी भागों में नहरों का विकास अधिक हुआ है, क्योंकि यहाँ पर समतल भूमि, मुलायम मिट्टी, विस्तृत कृषि क्षेत्र तथा सतत्वाहिनी नदियों द्वारा जल की आपति होती है। उत्तरी बिहार की अधिकतर नदियाँ हिमालय से निकलने के कारण सतत्वाहिनी हैं। किन्तु विगत पाँच वर्षों से पर्यावरणीय असंतुलन के कारण यहाँ की नहरों में पानी न आने की समस्या बनी हुई है। वहीं दक्षिण गंगा के मैदान की नहरें छोटानागपुर पठार से निकलने के कारण बरसाती हैं। इनमें वर्षभर पानी नहीं रहता। अतः जरूरत है कि इन नहरों में पानी की व्यवस्था सुचारू रूप से की जाए।


2. बिहार के किस भाग में सिंचाई की आवश्यकता है और क्यों? 

उत्तर- बिहार की कृषि मॉनसून पर निर्भर है। बाढ़ और सुखाड़ यहाँ की नियति है। यहाँ सिंचाई की समुचित व्यवस्था नहीं है। यहाँ सकल भूमि के मात्र 46 प्रतिशत पर ही सिंचाई हो पाती है, शेष भाग सिंचाई से वंचित रह जाता है। अतः बिहार में सभी भागों में सिंचाई की आवश्यकता है। यहाँ चार फसलें-भदई, अगहनी, रबी एवं गरमा लगाई जाती हैं। यहाँ की अधि कतर नदियाँ विनाशकारी बाढ़ के लिए प्रसिद्ध हैं। अतः यहाँ नहरों का जाल बिछाकर बाढ़ पर काबू पाया जा सकता है एवं साथ-साथ सिंचाई की भी व्यवस्था की जा सकती है। बिहार की बढ़ती जनसंख्या के लिए अन्नोत्पादन हेतु सिंचाई की आवश्यकता है।


3. बिहार में दलहन के उत्पादन एवं वितरण का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत कीजिए। 

उत्तर- बिहार के दलहन फसलों में चना, मसूर, खेसारी, मटर आदि दलहन की रबी फसलें हैं। अरहर और मूंग खरीफ दलहन की फसलें हैं। 2006-07 ई. में बिहार में रबी दलहन की खेती 519.6 हजार हेक्टेयर भूमि में की गई। खरीफ दलहन की खेती 87.26 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में किया गया। दलहन उत्पादन में पटना जिला का स्थान बिहार में सबसे आगे है, जबकि औरंगाबाद और कैमूर जिले क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर है।


10th Class Social Science Objective Questions in Hindi PDF, 10th Social Science Important Short Long Questions in Hindi, Social Science Objective Subjective Question Class 10th in Hindi, Class 10th Objective Question 2020, 10th Class ka Social Science ka \Objective Question, MCQ Questions for Class 10 Social Science With Answers PDF Download, Class 10th Objective Question 2020, MCQ Questions for Class 10 Science PDF, Class 10th Social Science VVI Question यूरोप में राष्ट्रवाद लघु उत्तरीय प्रशन

Class 10th Social Science VVI Question यूरोप में राष्ट्रवाद लघु उत्तरीय प्रशन


10TH (MATRIC) EXAM 
Science (विज्ञान) CLICK
Social Sc. (सामाजिक विज्ञान) CLICK
Mathematics (गणित) CLICK
Hindi (हिन्दी) CLICK
Sanskrit (संस्कृत) CLICK
English (अंग्रेजी) CLICK
Maithili (मैथिली) CLICK
 10TH 12TH  MOBILE APP
Class 10th CLICK
Class 12th CLICK
10th Mobile App CLICK
12th Mobile App CLICK

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *