10th Social Science Subjective Question

Class 10th Social Science Short Type Question || कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान भूगोल GEOGRAPHY का महत्वपूर्ण ‘लघु उत्तरीय’ प्रशन और उत्तर


भारत संसाधन एवं उपयोग पार्ट 4


1. हरित क्रांति से आप क्या समझते हैं? 

उत्तर – भारतीय कृषियों में क्रांतिकारी विकास को हरित क्रांति कहते हैं। नई-प्रजातियों की फसल लगाकर, सिंचाई सुविधाओं, आधुनिक उपकरणों के प्रयोग एवं रासायनिक खाद उर्वरकों के प्रयोग से भारतीय कृषि में सोना उत्पादन होने लगा है। भारतीय कृषि अब सहारा नहीं बल्कि व्यवसाय बन गई है। कृषि में आई इस आमूल-चूल उत्थान को हरित क्रांति के नाम से जाना जाता है।


2. परमाणु शक्ति किन-किन खनिजों से प्राप्त होती है?

उत्तर – परमाणु शक्ति निम्नलिखित खनिजों से प्राप्त होती है-(1) यूरेनियम, (ii) थोरियम, (iii) जिरकोनियम।

परमाणु शक्ति अणु केन्द्र बिन्द से प्राप्त की जाती है। जब U-235 जैसा भारी तत्व धीमी गति वाले न्यूट्रान से टकराता है, तो यह अत्यधिक मात्रा में ऊर्जा उत्पन्न करता है। जैसे U-235 का एक ग्राम 6.2 x 106J ऊर्जा उत्पन्न कर सकता है।


3. संसाधन संरक्षण की उपयोगिता को लिखिए। प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण क्यों आवश्यक है? 

उत्तर – संसाधन किसी भी तरह के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संसाधनों के विवेकहीन उपभोग और अति उपयोग के कारण कई सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय समस्याएँ पैदा हो सकती हैं। समस्याओं के समाधान हेतु विभिन्न स्तरों पर संरक्षण की आवश्यकता है।संसाधनों का नियोजित एवं विवेकपूर्ण उपयोग ही संरक्षण कहलाता है। इस संदर्भ में महान दार्शनिक एवं चिंतक महात्मा गाँधी के विचार प्रासंगिक हैं “हमारे पास पेट भरने के लिए बहुत कुछ हैं, लेकिन पेटी भरने के लिए नहीं।” उनके अनुसार विश्वस्तर पर संसाधन ह्रास के लिए लालची और स्वार्थी व्यक्ति तथा आधुनिक प्रौद्योगिकी को शोषणात्मक प्रवृत्ति जिम्मेदार है। वे अत्यधिक उत्पादन के विरुद्ध थे और इसके स्थान पर अधिक बड़े जनसमुदाय द्वारा उत्पादन के पक्षधर थे। उनका मानना था कि इस प्रक्रिया से श्रमिकों में कार्य क्षमता के विकास की वृद्धि होगी और संसाधनों के विदोहन पर भी विराम लग सकेगा।


4. नदी घाटी परियोजनाओं को बहुउद्देशीय क्यों कहा जाता है? अथवा, नदी घाटी परियोजना के मुख्य उद्देश्य क्या हैं? 

उत्तर – बहुउद्देशीय परियोजना वह है जो एक साथ अनेक उद्देश्यों को पूरा करती हैं एक समन्वित नदी घाटी परियोजना का आयोजन इस प्रकार किया जाता है कि विकास के अनेक लक्ष्यों को एक साथ प्राप्त किया जा सके। दा घाटी परियोजना के उद्देश्य निम्न हैं-(i) बाढ़ नियंत्रण, (ii) सिंचाई के  जल प्रदान करना, (iii) भू-अपरदन रोकना, (iv) बिजली उत्पादन, (v) मत्स्य पालन । इसी कारण नदी घाटी परियोजनाओं को बहउद्देशीय परियोजना कहा जाता है


High School Exam Geography Short Type VVI Question कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान लघु उत्तरीय प्रशन

10th Class Social Science Objective Questions in Hindi PDF, 10th Social Science Important Short Long Questions in Hindi, Social Science Objective Subjective Question Class 10th in Hindi, Class 10th Objective Question 2020, 10th Class ka Social Science ka \Objective Question, MCQ Questions for Class 10 Social Science With Answers PDF Download, Class 10th Objective Question 2020, MCQ Questions for Class 10 Science PDF, Class 10th Social Science VVI Question यूरोप में राष्ट्रवाद लघु उत्तरीय प्रशन

Class 10th Social Science VVI Question यूरोप में राष्ट्रवाद लघु उत्तरीय प्रशन


10TH (MATRIC) EXAM 
Science (विज्ञान) CLICK
Social Sc. (सामाजिक विज्ञान) CLICK
Mathematics (गणित) CLICK
Hindi (हिन्दी) CLICK
Sanskrit (संस्कृत) CLICK
English (अंग्रेजी) CLICK
Maithili (मैथिली) CLICK
 10TH 12TH  MOBILE APP
Class 10th CLICK
Class 12th CLICK
10th Mobile App CLICK
12th Mobile App CLICK

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *