Uncategorized

10th Class Social Science लघु दीर्घ उत्तरीय Questions in Hindi आपदा प्रबंधन


प्राकतिक आपदा एवं प्रबंधन: बाढ़ और सुखाड़


1. बाढ़ कैसे आती है? स्पष्ट करें। 

उत्तर- बाढ़ (Flood) एक ऐसी प्राकृतिक आपदा है जो वर्षा ऋत में अतिवष्टि के कारण आती है। अतिवृष्टि के कारण जब नदियों में जल संग्रहण उनकी क्षमता से बहुत अधिक हो जाता है तब जल नदी तट से ऊपर उठकर या उसे तोड़कर समीप के क्षेत्रों में फैल जाता है। इस स्थिति को बाढ़ कहा जाता है। 

बाढ़ के निम्नलिखित प्रमुख कारण हैं- (i) औसत से अधिक वार्षिक वर्षा या कम समय में अधिक वर्षा, (ii) हिम नदियों का अधिक पिघलना, (iii) बाँध, बैराज तथा डैम का बनना तथा (iv) नेपाल जैसे पड़ोसी देशों द्वारा किसी नदी में भारी मात्रा में पानी छोड़ा जाना इत्यादि। 


2. बिहार में बाढ़ की स्थिति का वर्णन करें। 

उत्तर- 2008 ई. में भारत-नेपाल की सीमा पर कुशहा के पास तटबंध के टूटने से आई बाढ़ ने कोसी नदी की धारा ही बदल दी थी। अतः कोसी नदी को बिहार का शोक कहा जाता है। बिहार में कोसी नदी समय-समय पर भयंकर बाढ़-समस्या ला चुकी है। गंगा, गंडक, बूढ़ी गंडक, कोसी, बागमती से बाढ़ की समस्या बिहार के लिए एक विकराल समस्या है जो हर वर्ष बिहार के उत्तरी तथा दक्षिणी मैदानी भागों में तबाही मचाती है। लगभग प्रत्येक वर्ष बाढ़ का कहर बिहार पर टूटता है। दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, पूर्वी चम्पारण, पूर्णिया, सहरसा, मधेपुरा आदि जिले मुख्य रूप से बाढ़ की संभावना वाले क्षेत्र हैं। यहाँ जुन से सितम्बर तक मॉनसूनी वर्षा होती है। इसके कारण नदियों में व्याप्त जल-धारण क्षमता से अधिक, आसपास के शहर, गाँव, खेत आदि में फैल जाता है। 


3. बाढ़ के कारणों एवं इसकी सुरक्षा के उपायों का वर्णन करें। 

उत्तर- बाढ़ के कारण-बाढ़ के निम्नलिखित प्रमुख कारण हैं- (i) बाढ़ एक ऐसी प्राकृतिक आपदा है जो वर्षाऋत में अतिवृष्टि के कारण आती है। अतिवृष्टि के कारण जब नदियों में जल-संग्रहण उनकी क्षमता से बहुत अधिक हो जाता है तब जल नदी तट से ऊपर उठकर या उसे तोड़कर समीप के क्षेत्रों में फैल जाता है। (ii) भूस्खलन तथा जाता है। (ii) भूस्खलन तथा मृदा अपरदन के कारण नदियों की का म गाद जमा होना भी बाढ का कारण है। (iii) ज्वार, समुद्री तूफान, पक्रवात तथा सुनामी के कारण तटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ आती है। (iv) हिमनदियों का अधिक  पिघलना भी बाढ का कारण बनता है। (v) बाँध, बैराज तथा डैम बनना या बांधों के कारण नदी के जल का प्राकतिक प्रवाह रोक देने से बाढ़ की समस्या उत्पन्न होती है। 

बाढ़ से सुरक्षा के उपाय- बाढ़ नियंत्रण के उपाय तथा बाढ़ से जान-माल सुरक्षा के लिए निम्नलिखित व्यवस्था की जा सकती है-(i) बाढ़ नियंत्रण राको को अपनाकर बाढ को नियंत्रित किया जा सकता है। (ii) बाढ़ सूचना देकर इससे होने वाली क्षति कम की जा सकती है। (iii) बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र को बरसात के पूर्व खाली कराकर बाढ़ से होनेवाली क्षति को रोक सकते है  (iv) बाढ़ से घिरे व्यक्तियों एवं पशुओं को वहाँ से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा सकते हैं।


4. सुखाड़ प्रबंधन क्या है? इससे बचाव के तरीकों का वर्णन करें।

उत्तर – सुखाड़ जैसी आपदा के प्रबंधन हेतु दो प्रकार की योजनाएँ आवश्यक -दीर्घकालीन और लघकालीन योजनाएँ। दीर्घकालीन योजना के अन्तर्गत नहर, तालाब, कुआँ, पईन. आहर के विकास की जरूरत है। नहर के माध्यम से जलाशयों से जल लाया जा सकता है। पंजाब तथा हरियाणा में नहरों का जाल बिछाकर ही सुखाड की समस्या का स्थायी समाधान किया गया। बिहार में भी कोसी कमांड क्षेत्र, गंडक कमांड क्षेत्र तथा चांदन किऊल-बरूआ कमांड क्षेत्र सुखाड़ के समय नहर प्रबंधन के द्वारा प्राकृतिक आपदा को कम करने का प्रयास है। तालाब बनाने का मूल उद्देश्य वर्षा जल का संग्रहण है। कुँए के निर्माण से भूमिगत जल का उपयोग होता है। 


5. बाढ़ से होनेवाली हानियों की चर्चा करें। 

उत्तर-बाढ़ आती है तो भारी तबाही लाती है। जान-माल एवं जन-जीवन की बर्बादी होती है। इसकी प्रमुख हानियाँ निम्नलिखित हैं- (i) खेत में खड़ी पसल जलमग्न हो जाती है। (ii) लोगों के मकान जलमग्न हो जाते हैं। मिट्टी या कच्चा मकान गिर जाता है। फूस इत्यादि के घर धारा के साथ बह जाते (iii) पानी में डूबने से बहुत से आदमियों की मौत हो जाती है। (iv) भारी संख्या में पशुओं की मृत्यु हो जाती है तथा शेष बचे हुए पशुओं के लिए आवश्यक चारे-पानी की कमी हो जाती है।


10th Class Social Science Objective Questions in Hindi PDF, 10th Social Science Important Short Long Questions in Hindi, Social Science Objective Subjective Question Class 10th in Hindi, Class 10th Objective Question 2021, 10th Class ka Social Science ka Objective Question, MCQ Questions for Class 10 Social Science With Answers PDF Download, Class 10th Objective Question 2021, MCQ Questions for Class 10 Science PDF, Class 10th Social Science VVI Question यूरोप में राष्ट्रवाद लघु उत्तरीय प्रशन, Matric Exam Social Science VVI Subjective Short Long Type Question Chapter Wise

Class 10th Social Science VVI Question यूरोप में राष्ट्रवाद लघु उत्तरीय प्रशन


10TH (MATRIC) EXAM 
Science (विज्ञान) CLICK
Social Sc. (सामाजिक विज्ञान) CLICK
Mathematics (गणित) CLICK
Hindi (हिन्दी) CLICK
Sanskrit (संस्कृत) CLICK
English (अंग्रेजी) CLICK
Maithili (मैथिली) CLICK
 10TH 12TH  MOBILE APP
Class 10th CLICK
Class 12th CLICK
10th Mobile App CLICK
12th Mobile App CLICK

 2021 का सोशल साइंस का पेपर, सोशल साइंस क्वेश्चन आंसर, Class 10 Social Science Objective Question in Hindi pdf, सोशल साइंस का ऑब्जेक्टिव 2021 का, क्लास टेंथ सोशल साइंस, जैव प्रक्रम का ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन, Class 10th Matric Exam Social Science Most VVI Important MCQ Short Long Type Question on New Pattern, BSEB 10th Board Exam All Subject Math Science Hindi English Sanskrit Social Science, Class 10th Social Science Most VVI Short Long Type Question Chapter Wise in Hindi, Matric Exam Social Science VVI Subjective Short Long Type Question Chapter Wise, Class 10th Board Exam Economics Short Long Type VVI Question in Hindi, 10th Class Social Science लघु दीर्घ उत्तरीय Questions in Hindi आपदा प्रबंधन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *