10th Social Science Subjective Question

Class 10th Social Science Aapada Prabandhan Chapter Wise Short Long Type VVI Question


प्राकृतिक आपदा : एक परिचय


1. आपदा कितने प्रकार की होती है? वर्णन करें। 

उत्तर- आपदा मुख्य रूप से दो प्रकार की होती है- (i) प्राकृतिक आपदाएँ (Natural Disaster) तथा (ii) मानव निर्मित आपदाएँ (Man-made Disaster)

चक्रवात, भूस्खलन, भूकम्प, सूखा, सुनामी आदि प्राकृतिक आपदाएँ हैं। मानव द्वारा जनित आपदा जैसे आतंकवाद, तोड़फोड़, बम ब्लास्ट, वनों का विनाश आदि। 

(i) प्राकृतिक आपदा को दो श्रेणी में रखा जाता है- (क) आवर्तक प्राकृतिक आपदा तथा (ख) अनावर्तक प्राकृतिक आपदा। . 

भूकम्प, सुनामी, चक्रवात आवर्तक आपदाएँ हैं। अर्थात् इनकी पुनरावृत्ति हो सकती है। इसे इंसान नहीं रोक सकता। सिर्फ सतर्कता बरत कर बचाव कर सकते हैं। 

अनावर्तक प्राकृतिक आपदा में बाढ़, अतिवृष्टि, अनावृष्टि आदि प्रमुख हैं। इनकी आने की कोई निश्चितता नहीं रहती है। 


2. प्राकृतिक आपदा एवं मानवजनित आपदा में अंतर उपयुक्त उदाहरणों के साथ प्रस्तुत कीजिए। 

उत्तर- प्राकृतिक आपदाएँ-ऐसी आपदाएँ जो प्राकृतिक कारणों से घटती हैं, प्राकृतिक आपदाएँ कहलाती हैं। जैसे-सूखा, बाढ़, भूकंप, सुनामी, भूस्खलन, चक्रवात आदि प्राकृतिक आपदाएँ कहलाती हैं। 

मानवजनित आपदाएँ तो खुद मनुष्य द्वारा उत्पन्न की गई समस्या है।  प्राकृतिक आपदाओं को दैविक मान लिया जाता है और मनुष्य इससे बचने में अपने को असहाय महसूस करता है।


3. आपदा प्रबंधन की संकल्पना को स्पष्ट करते हुए आपदा प्रबंधन की आवश्यक अनिवार्यता का वर्णन कीजिए। अथवा, आपदा प्रबंधन के उद्देश्यों की विवेचना करें। 

उत्तर- आपदाओं को घटित होने से रोकने, उनकी तीव्रता को कम करने तथा घटित हो जाने के उपरांत उनसे होनेवाली क्षति को यथासंभव कम करने के लिए किए जाने वाले विभिन्न उपायों को आपदा प्रबंधन कहते हैं। इसके अन्तर्गत आपदाओं का पूर्वानुमान, क्षति की तीव्रता को घटाने संबंधी उपाय, चिकित्सा संबंधी सुविधा तथा पुनर्वास के उपाय जैसे कार्य सम्मिलित किए जाते हैं। 

आपदा कोई भी हो, उसका प्रबंधन अनिवार्य है आपदा से न सिर्फ विकास कार्य अवरुद्ध होते हैं वरन् विकास कार्यों में कई कठिनाइयाँ उत्पन्न होती हैं। यद्यपि राष्ट्रीय स्तर तथा राज्य मुख्यालय स्तर पर आपदा प्रबंधन की व्यवस्था की गई है, लेकिन इन व्यवस्थाओं के असफल होने से नये प्रकार की समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं।


4. आपदा से आप क्या समझते हैं? 

उत्तर- बहुत ही कम समय में अकस्मात घटनेवाली ऐसी दुर्घटनाएँ जिनका तत्काल प्रभाव पर्यावरण, प्राकृतिक संपदा और मानव जीवन एवं उसकी संपत्ति पर पड़े तथा जिससे जान-माल की अपार क्षति हो, आपदा कहलाती है। आपदाएँ अल्पकालीन होती हैं अर्थात् कम समय में ही संपादित हो जाती हैं। परन्तु इसके दुष्परिणाम दीर्घकालिक होते हैं।


5. भस्खलन के कितने रूप होते हैं?

उत्तर- भू-स्खलन के दो रूप हैं

(i) मृदा स्खलन – इसमें नदियों के किनारे या पहाडों की मिट्टी गिर पड़ती है। 

(ii) भूस्खलन-इसमें पहाड़ सहित मिट्टी गिरती है। दोनों में जानमाल की भारी हानि होती है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश एवं उत्तराखण्ड भूस्खलन वाले क्षेत्र हैं।


6. आपदा प्रबंधन की आवश्यकता क्यों है? 

उत्तर- आपदा कोई भी हो उसका प्रबंधन आवश्यक है। आपदा से न केवल विकास कार्य अवरुद्ध होते हैं, वरन् विकास कार्यों में कई व्यवधान भी उत्पन्न होते है। आपदाओं को रोकने, उनकी तीव्रता को कम करने तथा घटित हो जाने के उपरान्त उनसे होनेवाली क्षति को यथासंभव कम करने के लिए आपदा प्रबंधन (Disaster Management) की आवश्यकता होती है।


10th Class Social Science Objective Questions in Hindi PDF, 10th Social Science Important Short Long Questions in Hindi, Social Science Objective Subjective Question Class 10th in Hindi, Class 10th Objective Question 2021, 10th Class ka Social Science ka Objective Question, MCQ Questions for Class 10 Social Science With Answers PDF Download, Class 10th Objective Question 2021, MCQ Questions for Class 10 Science PDF, Class 10th Social Science VVI Question यूरोप में राष्ट्रवाद लघु उत्तरीय प्रशन, Matric Exam Social Science VVI Subjective Short Long Type Question Chapter Wise, Class 10th Social Science Aapada Prabandhan Chapter Wise Short Long Type VVI Question

Class 10th Social Science VVI Question यूरोप में राष्ट्रवाद लघु उत्तरीय प्रशन


10TH (MATRIC) EXAM 
Science (विज्ञान) CLICK
Social Sc. (सामाजिक विज्ञान) CLICK
Mathematics (गणित) CLICK
Hindi (हिन्दी) CLICK
Sanskrit (संस्कृत) CLICK
English (अंग्रेजी) CLICK
Maithili (मैथिली) CLICK
 10TH 12TH  MOBILE APP
Class 10th CLICK
Class 12th CLICK
10th Mobile App CLICK
12th Mobile App CLICK

 2021 का सोशल साइंस का पेपर, सोशल साइंस क्वेश्चन आंसर, Class 10 Social Science Objective Question in Hindi pdf, सोशल साइंस का ऑब्जेक्टिव 2021 का, क्लास टेंथ सोशल साइंस, जैव प्रक्रम का ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन, Class 10th Matric Exam Social Science Most VVI Important MCQ Short Long Type Question on New Pattern, BSEB 10th Board Exam All Subject Math Science Hindi English Sanskrit Social Science, Class 10th Social Science Most VVI Short Long Type Question Chapter Wise in Hindi, Matric Exam Social Science VVI Subjective Short Long Type Question Chapter Wise, Class 10th Board Exam Economics Short Long Type VVI Question in Hindi,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *