Class 10th Hindi

Class 10th Hindi Hiroshima Chapter Wise Short & Long Question | कक्षा 10वीं हिन्दी का चैप्टर वाइज प्रशन | चैप्टर नाम- ‘हिरोशिमा’


Class 10th – कक्षा 10वीं

विषय→ हिन्दी – Hindi

लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रशन 

7. ‘हिरोशिमा’


1. हिन्दी काव्य में ‘अज्ञेय’ ने क्या किया? 

उत्तर⇒ हिन्दी – काव्य में ‘अज्ञेय’ ने छायावाद की धारा को प्रगतिवाद में समाहित किया और प्रयोगवाद की शुरुआत की।


2. छायाएँ दिशाहीन सब ओर क्यों पड़ती हैं? स्पष्ट करें। 

उत्तर⇒ इस प्रसंग में कहा गया है कि अणुबम का प्रहार जापान के हिरोशिमा शहर पर किया गया था। वह विनाशक था जिसमें से सभी तरफ जलने से रौशनी निकल रही थी। मानव के दिशाहीन मानवता का नाश कर स्वयं भी शर्मशार होता है। अतः उसकी छायाएँ भी दिशाहीन ही होती है।


3. हिरोशिमा में मनुष्य की साक्षी के रूप में क्या है ?

उत्तर⇒ ‘ हिरोशिमा’ में मानव-निर्मित अणुबम के चलते भीषण नर-संहार हुआ। बहुत-से लोग तो वाष्प बन गए। उनका अता-पता ही नहीं चला। हाँ, जो लोग नहीं रहे, उत्ताप में स्वाहा हो गए, उनमें से कुछ की छायाएँ झुलसे पत्थरों, दीवारों और सड़कों पर उनकी साक्षी के रूप में या कहिए कि मनुष्य की संहारक प्रवृत्ति की साक्षी के रूप में मौजूद हैं।


4. ‘हिरोशिमा’ कविता से हमें क्या सीख मिलती है? 

उत्तर⇒ प्रस्तुत कविता में मानव का रचा हुआ सूरज और कुछ नहीं अणुबम है। यह जानते हुए कि इसके विस्फोट से भयंकर संहार होगा, मनुष्य ने यह कार्य किया, यही त्रासदी है। मानव की बनाया हुआ सूरज ही मानव को वाष्प बनाकर चट कर गया, सोख गया। इस प्रकार विश्व राजनीति में आयुधों की होड़ से जो संकट गहरा रहा है, वह दुखद है।


5. ‘काल- सूर्य’ का अर्थ क्या है? 

उत्तर⇒ काल – सूर्य का अर्थ है मृत्यु का सूरज ।


6. ‘हिरोशिमा’ कविता किस छंद में लिखी गई है? 

उत्तर⇒ ‘ हिरोशिमा’ कविता मुक्त छंद में लिखी गई है।


7. ‘तार सप्तक’ क्या है? 

उत्तर⇒ ‘तार सप्तक’ सात प्रयोगधर्मा कवियों के काव्यों का संकलन है।


Class 10th Hindi Hiroshima Chapter Wise Short & Long Question | कक्षा 10वीं हिन्दी का चैप्टर वाइज प्रशन | चैप्टर नाम- ‘हिरोशिमा’


  • Hindi 10th Class Short & Long Questions 
  • Hindi Short & Long Question Class 10th
  • Class 10th Godhuli Short Question
  • 10th Godhuli Bhag 2 Objective, Short & Long Question

Class 10th Exam Hindi – हिन्दी All Chapter Ka Important Objective Question On New Pattern


Important Links-
Class 9th CLICK
Class 10th CLICK
Class 12th CLICK
Join Telegram Channel CLICK
Join Youtube Channel CLICK
Instagram Link CLICK

  • Class 10th Hindi Short & Long Objective Question
  • Bihar Board 10th Godhuli Bhag 2 Objective Question
  • Class 10th All Chapter Short & Long Question
  • Class 10th Hindi Short & Long VVI Objective Question
  • Class 10th Hindi Chapter Wise Short & Long Question

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *