Class 10th Hindi

Class 10th Hindi Jantantra Ka Janam Chapter Wise Short & Long Question | कक्षा 10वीं हिन्दी का चैप्टर वाइज प्रशन | चैप्टर नाम- ‘जनतंत्र का जन्म’


Class 10th – कक्षा 10वीं

विषय→ हिन्दी – Hindi

लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रशन 

6. ‘जनतंत्र का जन्म’


1. ‘जनतंत्र का जन्म’ कविता में किसका जयघोष है? 

उत्तर⇒ ‘जनतंत्र का जन्म’ शीर्षक कविता में भारत में जनतंत्र की स्थापना का जयघोष है।


2. दिनकर किस भाव-धारा के कवि हैं? 

उत्तर⇒ दिनकर प्रवहमान भाव – धारा के प्रमुख कवि हैं।


3. ” देवता मिलेंगे खेतों में खलिहानों में” पंक्ति के माध्यम से कवि किस देवता की बात करता है और क्यों? 

उत्तर⇒ कवि दिनकर के अनुसार जनतंत्र में प्रजा ही, जनता ही, सब-कुछ होती है। वह राजा होती है । उसी के नाम पर, उसी के हित के लिए, उसके द्वारा अधिकार – प्रदत्त लोग शासन करते हैं। इस प्रकार, प्रजा ही राजा है, जनतंत्र का देवता है। और चूँकि प्रजा किसान और मजदूर है, अतः कवि कहता है कि जनतंत्र के देवता राजप्रासादों, मंदिरों में नहीं मिलेंगे। ये मिलेंगे खेतों में, खलिहानों में, सड़कों पर ।


4. कविवर दिनकर ने जनता के स्वप्न का किस तरह चित्र खींचा है? 

उत्तर⇒ कविवर दिनकर ने भारतीय जनता की शक्ति और क्रांतिकारी स्वरूप को प्रस्तुत किया। वर्षों क्या, सौ वर्षों क्या, हजार वर्षों से गुलामी रूपी काला बादल अंधकार फैलाए हुए था, अब समाप्त हुआ। आसमान की खिड़कियाँ उसके हुंकार से टूटनेवाली है। क्योंकि स्वतंत्र भारत का जो स्वप्न जनता ने देखा है, वह वर्षों की कालिमा को तार-तार कर आजादी का प्रकाश फैला चुका है।


5. विराट जनतंत्र का स्वरूप क्या है? कवि किनके सिर पर मुकुट धरने की बात करता है और क्यों? 

उत्तर⇒ विराट जनतंत्र का स्वरूप है बड़ी संख्या में लोगों का इसमें सम्मिलित होना । जिन देशों में जनतंत्र है उनमें भारत सबसे बड़ा अर्थात् विराट् है । कवि, किसी एक व्यक्ति नहीं, जनता के माथे पर मुकुट रखने की बात कहता है। चूँकि जनतंत्र में जनता में ही राष्ट्र की प्रभुता निहित होती है, प्रत्येक व्यक्ति सरकार के निर्माण में साझीदार होता है, इसलिए कवि मानता है कि प्रत्येक नागरिक सत्ताधारी है, शासक है, इसलिए जनता के सिर पर मुकुट रखने की बात करता है।


6. जनता की भृकुटि टेढ़ी होने पर क्या होता है? 

उत्तर⇒ जनता की भृकुटी ढेढ़ी होने पर क्रांति होती है, राज्यसत्ता बदल जाती है।


7. जनतंत्र में किसका राज्याभिषेक होता है? 

उत्तर⇒ जनतंत्र में जनता का राज्याभिषेक होता है। वही स्वामी होती है।


Class 10th Hindi Jantantra Ka Janam Chapter Wise Short & Long Question | कक्षा 10वीं हिन्दी का चैप्टर वाइज प्रशन | चैप्टर नाम- ‘जनतंत्र का जन्म’


  • Hindi 10th Class Short & Long Questions 
  • Hindi Short & Long Question Class 10th
  • Class 10th Godhuli Short Question
  • 10th Godhuli Bhag 2 Objective, Short & Long Question

Class 10th Exam Hindi – हिन्दी All Chapter Ka Important Objective Question On New Pattern


Important Links-
Class 9th CLICK
Class 10th CLICK
Class 12th CLICK
Join Telegram Channel CLICK
Join Youtube Channel CLICK
Instagram Link CLICK

  • Class 10th Hindi Short & Long Objective Question
  • Bihar Board 10th Godhuli Bhag 2 Objective Question
  • Class 10th All Chapter Short & Long Question
  • Class 10th Hindi Short & Long VVI Objective Question
  • Class 10th Hindi Chapter Wise Short & Long Question

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *