Class 10th Hindi

Class 10th Hindi वर्णिका भाग 2 हिंदी Short & Long Question | ढहते विश्वास Chapter Subjective Question, Class 10th Hindi Varnika Short Question


Class 10th – कक्षा 10वीं

विषय – वर्णिका भाग 2 (हिंदी)

लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 

चैप्टर का नाम – ढहते विश्वास


लघु उत्तरीय प्रश्न ⇒


1. नदी की बाढ़ का विकराल रूप देखने के बावजूद मनुष्य वहाँ से क्यों नहीं खिसका?

2. लक्ष्मण कहाँ नौकरी करता था ?

3. लक्ष्मी कौन थी? 

4. लक्ष्मी की पारिवारिक परिस्थिति का वर्णन करें। 

5. ‘ढहते विश्वास’ कहानी में आये बाढ़ के दृश्यों का चित्रण अपने शब्दों में प्रस्तुत करें। 

6. ‘ढहते विश्वास’ कहानी की लक्ष्मी का चरित्र चित्रण करें। 

7. ‘ढहते विश्वास’ कहानी के आधार पर प्रमाणित करें कि उड़ीसा का जन-जीवन बाढ़ और सूखा से काफी प्रभावित है? 

8. ‘ढहते विश्वास’ कहानी के शीर्षक की सार्थकता पर विचार करें। 

9. लक्ष्मी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालें। 

10. लक्ष्मी कौन थी? उसके पति का क्या नाम था ?


उत्तर ⇒


1. नदी की बाढ़ का विकराल रूप देखने के बावजूद मनुष्य वहाँ से क्यों नहीं खिसका?

उत्तर ⇒ लक्ष्मी के गाँव के इतिहास के साथ नदी का इतिहास लिखा है। दलई बाँघ की मिट्टी में कई लोगों का परिश्रम, पसीना और खून मिला है। नदी का पानी पीकर, उसी पानी से खेत सींच अनाज उत्पन्न करके वहाँ के लोग जी रहे हैं। लोग जाल डालकर थोड़ी बहुत मछली पकड़कर सुख-चैन से खाना चाहते हैं। इसी कारण नदी की बाढ़ का विकराल रूप देखने के बावजूद मनुष्य वहाँ से खिसका नहीं, नदी के किनारे ही घर बनाया। उनका मानना है, शरारती नटखट बच्चे की तरह बाढ़ लोगों को परेशान कर रही है और खुद व खुद मान जायेगी और अपने रास्ते चली जायेगी ।


2. लक्ष्मण कहाँ नौकरी करता था ?

उत्तर ⇒ लक्ष्मी का पति लक्ष्मण कलकत्ता में नौकरी करता था।


3. लक्ष्मी कौन थी? 

उत्तर ⇒ लक्ष्मी ‘ढहते विश्वास’ कहानी की मुख्य पात्रा है। वह उड़ीसा की देवी नदी के किनारे वाले एक गाँव की किसान महिला है। लक्ष्मी गरीब पर संघर्षशील महिला है, जिसका पति लक्ष्मण कलकत्ता में नौकरी करता है। लक्ष्मण कलकत्ता से जो कुछ भेजता है उससे गुजारा न होने की वजह से तहसीलदार साहब के घर का छिटपुट काम करती है। लक्ष्मी उससे जो कुछ पाती है उसी से अपनी कमी पूरी कर लिया करती है।


4. लक्ष्मी की पारिवारिक परिस्थिति का वर्णन करें। 

उत्तर ⇒ लक्ष्मी गाँव में रहने वाली एक गरीब पर संघर्षशील महिला है। उसका पति कोलकाता में नौकरी करता है। पति लक्ष्मण कोलकाता में नौकरी करके पत्नी को जो कुछ भेजता है, उससे गुजारा न होने की वजह से तहसीलदार साहब के घर का छिटपुट काम करके लक्ष्मी जो कुछ पाती है, उससे अपनी कमी पूरी कर लिया करती है। उसके पूर्वज एक बीघा खेत छोड़ गए हैं। एक टुकड़ी जमीन भी है। हल किराये पर लेकर उस बीघे भर में खेती करवायी थी लक्ष्मी ने सूखे से वह हार नहीं मानती और बाढ़ का सामना करने के लिए हमेशा तैयार रहती थी। देवी नदी के बाँध के नीचे लक्ष्मी का घर था । फिर भी बाढ़ से कभी वह हार नहीं मानती थी।


5. ‘ढहते विश्वास’ कहानी में आये बाढ़ के दृश्यों का चित्रण अपने शब्दों में प्रस्तुत करें। 

उत्तर ⇒ प्रस्तुत कहानी में आये हुए बाढ़ का दृश्य बड़ा ही त्रासदीपूर्ण था। देवी नदी के किनारे स्थित लक्ष्मी को गाँव प्रायः बाढ़ की चपेट में आ गया था। पड़ोस का लड़का गुणनिधि घर-घर जाकर सचेत कर दिया कि महानदी का ऊपरी और निचला छोर दोनों पानी में डुब चुके हैं, बारिश थमकर सास भी नहीं ले रही है, नदी नालों का पानी बढ़ता ही जा रहा था। पलभर में शोर-शराबा मच गया पूरे गाँव में टीले के नीचे स्थित स्कूल पानी में डुब गया। स्कूल की छत पर जिन्होंने आश्रय लिया था, उनके घुटनों तक पानी था। चारों तरफ चीत्कार सुनाई पड़ रही थी । त्रासदी का ऐसा ताडंव जो पूरे गाँव को तबाह कर दिया। सब कुछ बिखर गया ।


6. ‘ढहते विश्वास’ कहानी की लक्ष्मी का चरित्र चित्रण करें। 

उत्तर ⇒ ‘ढहते विश्वास’ शीर्षक कहानी की नायिका लक्ष्मी है। वह संघर्षशील, दृढ़ आत्मविश्वासी और साहसी महिला है। वह अपना विश्वास ढहने नहीं देती। लक्ष्मी उधार – कर्जे लेकर अपना घर चलाती है। बारिश का भय उसे हमेशा बाढ़ की याद दिलाता है। दिलेइ बांध टूटने पर चारों ओर बाढ़ के पानी के साथ मनुष्य का हाहाकार मिलकर एकाकार हो गया था। उसके बाद सब कुछ खत्म हो गया। तुरई के फूल की तरह खिल-खिलाकर हँसते लोग मुरझा गये। मनुष्य की आवाज, उसके शब्द, आनंद, कोलाहल सब रेत हो गए। वे दिन अभी तक लक्ष्मी को याद है। 28 वर्षों के विवाहित जीवन में लक्ष्मी ने कई बाढ़, सूखा और तूफान देखे हैं। वह कभी हार नहीं मानती । बाँध की स्थिति पर नजर रखने के लिए लक्ष्मी अपने बेटे को भेजती है। बाढ़ आने पर सभी उसका सामना करते हैं। शंकर-पार्वती, शंकर-मुंडेश्वरी बाढ़ के पानी को नहीं रोक पाए। भगवान से भरोसा उठने लगा। बाढ़ में बहते एक छोटे बच्चे को अपने स्तन से लगाकर लक्ष्मी अपने मातृत्व के भाव को संतोष देती है।


7. ‘ढहते विश्वास’ कहानी के आधार पर प्रमाणित करें कि उड़ीसा का जन-जीवन बाढ़ और सूखा से काफी प्रभावित है? 

उत्तर ⇒ ढहते विश्वास कहानी के कहानीकार सातकोडी होता ने इस कहानी में उड़ीसा के जन जीवन बाढ़ और सूखा का प्रत्यक्ष प्रतिबिम्ब प्रस्तुत किया है। तूफान के बाद सूखा और उसके बाढ़ बाढ़ वहाँ के जन-जीवन को अस्त-व्यस्त करके हर समय बेसहारा बना देता है। सूखा के कारण कभी बीज के अंकुर जल जाते हैं और कहीं-कहीं पर धान के हरे-भरे सभी कोमल पौधे धूप में सुखकर स्वाहा हो जाते हैं। जब बारिस होती है तो अनवरत होती रहती है, एक एक पक्ष से अधिक समय तक सूर्य देवता के दर्शन नहीं होते। लगातार बारिश से बाढ आने का खतरा सब दिन बना रहता है। 

इस प्रकार उड़ीसा का जन-जीवन बाढ़ और सूख से काफी प्रभावित रहता है।


8. ‘ढहते विश्वास’ कहानी के शीर्षक की सार्थकता पर विचार करें। 

उत्तर ⇒ ‘ढहते विश्वास’ कहानी के कथाकार ने कहानी में घटित घटना के आधार पर ही अपने कहानी का नाम ढहते विश्वास रखा है। गाँव के लोगों का भरोसा और आस्था माँ चंडेश्वरी पर था। यह विश्वास विपत्ति के समय में दरक जाता है। विधि के निर्देशों का पालन हमेशा मानव ही करता आया है। मनुष्य कभी विरोध नहीं कर सकता । प्रकृति के आगे जन-जीवन तबाह हो जाता है और अपने अराध्य से विश्वास उठ जाता है। अतः कहानी का शीर्षक सार्थक एवं कहानी के केंद्र में है।


9. लक्ष्मी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालें। 

उत्तर ⇒ लक्ष्मी का नारी व्यक्तित्व काफी संवेदनशील है। संघर्ष उसके रोम-रोम में बसा है। लक्ष्मी जिस साहस के साथ बाढ़ की त्रासद स्थितियों का सामना करती है, वह अविस्मरणीय है। बाढ़ की विभीषिका ने उसके व्यक्तित्व को खंड-खंड कर जर्जर बना डाला। परन्तु, न तो वह हार मानती है और न अपने हौसले को छोड़ती है। आर्थिक विपन्नता में भी वह अकेली उठकर खड़ी होती है। किसी भी संकट में हार न मानना-लक्ष्मी के चरित्र की बड़ी विशेषता है।


10. लक्ष्मी कौन थी? उसके पति का क्या नाम था ?

उत्तर ⇒ लक्ष्मी ‘ढहते विश्वास’ कहानी की मुख्य पात्रा थी। वह उड़ीसा की देवी नदी के किनारे वाले एक गाँव की किसान और संघर्षशील महिला थी। उसके पति का नाम लक्ष्मण था जो कलकत्ता में नौकरी करता था ।


  • Class 10th Hindi Subjective वर्णिका भाग 2 हिंदी Question
  • Class 10th Hindi Objective & Subjective वर्णिका भाग 2 हिंदी Question | ढहते विश्वास Chapter Subjective Question
 10TH 12TH  MOBILE APP
Class 10th CLICK
Class 12th CLICK

Class 10th Hindi Objective वर्णिका भाग 2 हिंदी Question | ढहते विश्वास Chapter Objective Question

Class 10th Hindi Varnika Bhag Short Long Question

10TH (MATRIC) EXAM 
Science (विज्ञान) CLICK
Social Sc. (सामाजिक विज्ञान) CLICK
Mathematics (गणित) CLICK
Hindi (हिन्दी) CLICK
Sanskrit (संस्कृत) CLICK
English (अंग्रेजी) CLICK
Maithili (मैथिली) CLICK
Non-Hindi (अहिन्दी) CLICK
Urdu (उर्दू) CLICK

Class 10th Exam Hindi Subject Question ढहते विश्वास चैप्टर कक्षा 10वीं हिन्दी महत्वपूर्ण प्रशन, बिहार बोर्ड मेट्रिक परीक्षा हिंदी महत्वपूर्ण  प्रशन


Important Links-
Class 10th CLICK
Class 12th CLICK
Join Telegram Channel CLICK
Join Youtube Channel CLICK
Instagram Link CLICK
Facebook Link CLICK

  • 10th Class Objective & Subjective Questions in Hindi
  • Class 10th Hindi Chapter Wise Subjective
  • class 10th Hindi Varnika Bhag Short Long Question
  • Class 10th Varnika Bhag-2 Chapter Wise Question
  • Class 10th Previous Years Question
  • Matric Exam Hindi ka Chapter Wise Question
  • Class 10th All Subject Chapter Wise Question
  • Bseb 10th Exam Hindi ka Subjective 
  • Class 10th Hindi Model Set Question

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *