Class 9th Geography (भूगोल) Subjective Question

Class 9th Geography Chapter Wise Short & Long Question | भारत : भूमि एवं लोग (भूगोल) चैप्टर नाम- प्राकृतिक वनस्पति एवं वन्य प्राणी (Natural Vegetation and Wild Animals)


Class 9th – कक्षा 9वीं

विषय – भारत : भूमि एवं लोग (Geography)

Objective Question (वस्तुनिष्ठ प्रशन)

चैप्टर का नाम- प्राकृतिक वनस्पति एवं वन्य प्राणी (Natural Vegetation and Wild Animals)


लघु उत्तरीय प्रश्न⇒


1. कारण वताएँ – हिमालय की दक्षिणी ढलान पर उत्तरी ढलान की अपेक्षा सघन वन पाए जाते हैं। 

उत्तर⇒ हिमालय की बढ़ती ऊँचाई के साथ तापमान घटता जाता है तथा वनस्पतियों की संख्या में कमी होती जाती है। चूँकि हिमालय के दक्षिणी ढलान की ऊँचाई उत्तरी ढलान की अपेक्षा कम है। अतः यहाँ सघन वन पाए जाते हैं।


2. कारण वताएँ – उष्णकटिबंधीय वर्षा वन में धरातल लता – जितानों से ढंका हुआ है। 

उत्तर⇒ उष्णकटिबंधीय क्षेत्र में अत्यधिक वर्षा तथा ऊँचे तापमान के कारण वृक्ष अधिक वृद्धि करते है । यहाँ सघन वन होने के कारण सूर्य-ताप का अभाव होता है, जिसके कारण पौधे प्रकाश की खोज में तीव्रता से बढ़ते हैं तथा उनकी लताएँ कमजोर हो जाती है। फलतः विभिन्न प्रकार की लताएँ वृक्षों से लिपटी रहती हैं तथा विभिन्न प्रकार की झाड़ियों एवं लता-बितानों से धरातल ढंका रहता है।


3. कारण वताएँ – जैव-विविधता में भारत बहुत धनी है। 

उत्तर⇒ भारत में वनस्पतियों की भाँति अनेक प्रकार के वन्य प्राणी पाए जाते हैं। यहाँ जीवा की 89,000 प्रजातियाँ मिलती हैं। देश में 1200 से अधिक पक्षियों की प्रजातियाँ पाई जाती हैं। यह विश्व की कुल वन्य प्राणी प्रजातियों का 13% है। मछलियों की भी यहाँ 2500 प्रजातियाँ पाई जाती हैं, जो विश्व का लगभग 12% है। भारत में विश्व के 5% से 8% तक स्तनधारी जानवर उभयचर तथा रेंगनेवाले जीव पाए जाते हैं। अतः हम कह सकते हैं कि जैव-विविधता में भारत बहुत धनी है।


4. कारण वताएँ – झाड़ी एवं कँटीले वन में पौधों की पत्तियाँ रोएँदार, मोमी, गूद्देदार एवं छोटी होती हैं।

उत्तर⇒ 50 सेमी से कम वर्षा वाले क्षेत्रों में झाड़ियाँ तथा कँटीले वन पाये जाते हैं। इन वनस्पतियों के लिए पानी की मांग सबसे महत्वपूर्ण होती है। अतः इसे प्राप्त करने के लिए इनकी जड़ें अत्रात गहरी होती हैं तथा पानी को अधिक से अधिक बचाकर रखने के लिए इनके तने मोटे होते हैं या पत्तियों मोटी, रोएँदार, मोमी, गूदेदार एवं छोटी होती हैं।


5. सिमलीपाल जीवमंडल निचय कहाँ है ? 

उत्तर⇒ सिमलीपाल जीवमंडल निचय उड़ीसा में है।


6. विहार किस प्रकार के वनस्पति प्रदेश में आता है ?

उत्तर⇒ बिहार आर्द्र पर्णपाती वनस्पति प्रदेश में पाया जाता है।


7. हाथी किस वनस्पति प्रदेश में पाया जाता है? 

उत्तर⇒ हाथी उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वनस्पति प्रदेश में आता है ।


8. भारत में पाये जानेवाले कुछ सकंटग्रस्त वनस्पति एवं प्राणी के नाम वताएँ। 

उत्तर⇒ संकटग्रस्त वनस्पति- शीशम, सागवान, चंदन आदि । संकटग्रस्त प्राणी – शेर, बाघ, घड़ियाल, गेडा, गिद्ध, काले मृग, कौवा, मईनी, बटेर, लालसर, ओलिव रिडले कछुए आदि संकटग्रस्त प्राणी हैं।


9. विहार में किस वन्य प्राणी को सुरक्षित रखने के लिए वाल्मीकिनगर में प्रोजेक्ट चलाया जा रहा है ?

उत्तर⇒ बिहार में शेर को बचाने के लिए वाल्मीकिनगर प्रोजेक्ट चलाया जा रहा है।


10. पारिस्थितिक तंत्र किसे कहते हैं ? 

उत्तर⇒ पृथ्वी पर किसी भी जगह के पेड़-पौधे तथा जीव-जन्तु अपने भौतिक वातावरण से अंतसंबंधित होते हैं तथा एक दूसरे से भी संबंधित होते हैं। अतः ये तीनों आपस में मिलकर एक तंत्र का निर्माण करते हैं, जिसे पारिस्थितिक तंत्र कहते हैं। मानव भी इस पारिस्थितिक तंत्र का एक अभिन्न अंग है।


Class 9th Geography Chapter Wise Short & Long Question | भारत : भूमि एवं लोग (भूगोल) चैप्टर नाम- प्राकृतिक वनस्पति एवं वन्य प्राणी (Natural Vegetation and Wild Animals)


दीर्घ उत्तरीय प्रश्न⇒


1. भारत में पादपों तथा जीवों का वितरण किन कारकों द्वारा प्रभावित होता है ? 

उत्तर⇒ भारत में पादपों तथा जीवों का वितरण निम्नलिखित कारकों द्वारा प्रभावित होता है। 

(1) भू-भाग का स्वरूप वनस्पति के प्रकार पर इसका बहुत प्रभाव पड़ता है। पहाड़, पठार एवं मैदानी भागों में एक ही प्रकार की वनस्पति नहीं पायी जाती है। पहाड़ का धरातल काफी उबड़-खाबड़, ऊँचा तथा दुर्गम होता है। इसलिए यहाँ अलग प्रकार की वनस्पतियाँ उगती हैं। इसी प्रकार पठार तथा मैदानी भाग के धरातल पर भिन्न प्रकार की वनस्पतियों उगती हैं। 

(2) मिट्टी मिट्टी की अलग-अलग किस्में भी वनस्पति को प्रभावित करती हैं, जैसे राजस्थान के बलुआही मिट्टी में कोटेदार झाड़ियों, दलदल भूमि में सुंदरी तथा पथरीली मिट्टी में संकुल वन पाये जाते हैं। 

(3) जलवायु — जलवायु को मुख्यतः तीन भागों में बाँटा जा सकता है 

(i) तापमान – तापमान भी एक बहुत ही महत्त्वपूर्ण कारक है, जिससे वनस्पति की विविधता प्रभावित होती है। 

(ii) सूर्य का प्रकाश – सूर्य का प्रकाश भी वनस्पति की विविधता को प्रभावित करनेवाला एक महत्त्वपूर्ण कारक है। सूर्य प्रकाश की अवधि, उसका तिरछापन तथा समुद्र जल से ऊँचाई जैसे कारकों को इस पर सीधा प्रभाव पड़ता है। 

(iii) वर्पण (वर्षा) – वर्षा की मात्रा वनस्पति को नमी उपलब्ध कराता है । वनस्पति के उगने में नमी का अत्यधिक महत्त्व है। जैसे-जैसे वर्षा की मात्रा घटती या बढ़ती है, वैसे-वैसे वनस्पति में परिवर्तन होग है। अतः हम देखते हैं कि भारत में पादपों तथा जीवों की विविधता उपर्युक्त कारका द्वारा प्रभावित होता है।


2. वनस्पति जगत् एवं प्राणी जगत् हमारे अस्तित्व के लिए क्यों आवश्यक हैं ? 

उत्तर⇒ वनस्पति जगत् तथा प्राणी जगत् हमारे अस्तित्व के लिए आवश्यक है क्योकि— 

वनस्पति जगत्- 

(i) वातावरण की गुणवत्ता को निर्धारित करते हैं। इसके तहत —

(A) वह कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा को संतुलित करता है;

(B) वर्षा को आकर्षित करता है,

(C) मिट्टी अपरदन को रोकता है,

(D) पत्तियों को खाद द्वारा मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बढ़ाता है, आदि। 

(ii) हमें अनेक प्रकार के वन उत्पाद उपलब्ध कराते हैं।

(iii) विभिन्न प्रकार के वन्य प्राणियों के लिए निवास स्थान प्रदान करते हैं।

वनस्पति जगत्- 

(i) प्राणी जगत पारिस्थितिक तंत्र का एक अभिन्न अंग है।

(ii) वन्य जीव पारिस्थितिक तंत्र को संतुलन प्रदान करता है।

(iii) जीवों के बढ़ते जनसंख्या पर नियंत्रण स्थापित करता है।


Class 9th Geography Chapter Wise Short & Long Question | भारत : भूमि एवं लोग (भूगोल) चैप्टर नाम- प्राकृतिक वनस्पति एवं वन्य प्राणी (Natural Vegetation and Wild Animals)


  • 9th Class Objective Questions in Hindi
  • Social Science – सामाजिक विज्ञान Objective Question Class 9th
  • Class 9th Economics Objective Question
  • 9th Social Science – सामाजिक विज्ञान Objective Question

Class 9th Exam Social Science – सामाजिक विज्ञान All Chapter Ka Important Objective Question On New Pattern


Important Links-
Class 9th CLICK
Class 10th CLICK
Class 12th CLICK
Join Telegram Channel CLICK
Join Youtube Channel CLICK
Instagram Link CLICK

  • Social Science – सामाजिक विज्ञान Objective Question
  • Bihar Board 9th Objective Question
  • Class 9th All Chapter Objective Question
  • Class 9th Social Science – सामाजिक विज्ञान VVI Objective Question
  • Class 9th Geography Chapter Wise Short & Long Question

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *