‘भारत से हम क्या सीखें कक्षा 10 हिंदी का महत्वपूर्ण ‘लघु और दीर्घ उत्तरीय’ प्रशन और उत्तर
1. मैक्समूलर की दृष्टि में सच्चे भारत के दर्शन कहाँ हो सकते हैं और क्यों ?
उत्तर– मैक्समूलर की दृष्टि में सच्चे भारत के दर्शन मुम्बई, कोलकाता, चेन्नई जैसे शहरों में नहीं, भारत के गाँवों में हो सकते हैं क्योंकि इसकी सर्वाधिक आबादी गाँवों में बसती है। वहीं हार्दिक संपन्नता और आर्थिक विपन्नता है। धर्म और इतिहास के अवशेष वहीं सुरक्षित हैं।
2. धर्म की दृष्टि से भारत का क्या महत्व है ? ‘भारत से हम क्या सीखें‘ पाठ के आधार पर बतायें।
उत्तर– धर्म की दृष्टि से भारत अत्यन्त महत्वपूर्ण है। इसलिए कि धर्म के उद्भव और उसके नष्ट होनेवाले रूप का यहाँ प्रत्यक्ष ज्ञान यहाँ होता है। यह वैदिक धर्म, बौद्ध धर्म तथा जैन धर्म की जन्मभूमि है तो इस्लाम और ईसाई धर्म की शरणस्थली भी है। यहाँ विभिन्न धर्मावलम्बी सदियों से हिलमिल कर रहते हैं। मत–मतान्तर यहाँ प्रकट और विकसित होते हैं।
3. भारत किस तरह अतीत और सुदूर भविष्य को जोड़ता है? स्पष्ट करें। पठित पाठ के आधार पर सिद्ध करें।
उत्तर–भारत एक प्राचीन देश है। यहाँ आज भी ऐसी वस्तुओं के दर्शन हो सकते हैं, जो सिर्फ पुरातन विश्व में ही सुलभ हो सकती हैं। ऐसे स्थल और जीवन–शैली आप पाएँगे जो अन्यत्र नहीं मिलेंगे। साथ ही, यह अत्यंत बड़ा देश है, जहाँ तेजी से बदलाव आ रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, विज्ञान, कृषि, राजनीति प्रति पल आगे बढ़ने के लिए कसमसा रही है। गाँवों में परिवर्तन दिखाई पड़ रहा है। सीखने या सिखाने योग्य कोई ऐसी बात नहीं जो यहाँ न मिले। अतएव, भारत अतीत और सुदूर भविष्य को जोड़ता है।
CLASS 10TH HINDI OBJECTIVE QUESTION
IMPORTANT LINKS –
📍 CLASS 10TH | CLICK HERE |
📍 CLASS 12TH | CLICK HERE |
📍 12TH MODEL SET | CLICK HERE |
📍 10TH MODEL SET | CLICK HERE |
👉 CLASS 10TH SCIENCE VVI QUESTION
👉 CLASS 10TH ENGLISH GUESS QUESTION
👉 CLASS 10TH SANSKRIT VVI QUESTION
👉 CLASS 10TH HINDI VVI IMPORTANT QUESTION
👉 CLASS 10TH MATH VVI GUESS QUESTION
👉 CLASS 10TH SOCIAL SC. VVI QUESTION
👉 CLASS 10TH SCIENCE VVI QUESTION