Class 10th Hindi

Class 10th Hindi Nagri Lipi Chapter Wise Short & Long Question | कक्षा 10वीं हिन्दी का चैप्टर वाइज प्रशन | चैप्टर नाम- ‘नागरी लिपि’


Class 10th – कक्षा 10वीं

विषय→ हिन्दी – Hindi

लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रशन 

5. ‘नागरी लिपि’


1. गुर्जर प्रतिहार कौन थे? 

उत्तर⇒ गुर्जर प्रतिहार भारत के बाहर से आकर आठवीं सदी के आरंभ में अवंती प्रदेश में अपना शासन स्थापित किया। बाद में इन्होंने कन्नौज पर कब्जा कर लिया।


2. लेखक ने किन भारतीय लिपियों से देवनागरी का संबंध बताया है?

उत्तर⇒ लेखक ने गुजराती, मराठी, नेपाली और बंगला आदि भारतीय लिपियों से देवनागरी लिपि का संबंध बताया है।


3. देवनागरी में कौन-सी भाषाएँ लिखी जाती हैं? 

उत्तर⇒ देवनागरी में संस्कृत, प्राकृत, खड़ी बोली की भाषाएँ लिखी जाती हैं। इनके अलावा हिन्दी की विविध बोलियाँ तथा नेपाली और नेवारी भाषा देवनागरी में लिखी जाती हैं।


4. ब्राह्मी और सिद्धम लिपि की तुलना में नागरी लिपि की मुख्य पहचान क्या है? 

उत्तर⇒ गुप्तकाल की ब्राह्मी तथा बाद की सिद्धम लिपि के अक्षरों के सिरों पर छोटी आड़ी लकीरें या छोटे तिकोन हैं लेकिन नागरी लिपि की मुख्य पहचान यह है कि अक्षरों के सिरों पर पूरी लकीरें बन जाती हैं और ये शिरोरेखाएँ उतनी ही लम्बी रहती हैं जितनी कि अक्षरों की चौड़ाई होती है। मोटे तौर दोनों की यही पहचान है।


5. नागरी लिपि कबतक एक सार्वदेशिक लिपि थी? 

उत्तर⇒ नागरी लिपि का सार्वदेशिक लिपि इसलिए कहा जा सकता है कि इसका प्रचलन करीब 8वीं सदी से 12वीं सदी तक पूरे देश में फैल चुका था । कोंकण, देवगिरि, चोड़ राजाओं केरल, श्रीलंका, लाहौर, उत्तर भारत में मेवाड़, गुहिल, सांभर- अजमेर, कन्नौज, काठियावाड़ा, आबू और त्रिपुरा आदि क्षेत्रों तक इसका प्रचलन था।


5. देवनागरी लिपि के अक्षरों में स्थिरता कैसे आई है? 

उत्तर⇒ देवनागरी लिपि के टाइप बन जाने पर इसके अक्षरों में स्थिरता आई ।


6. देवनागरी लिपि के अक्षरों में स्थिरता कैसे आई? 

उत्तर⇒ लगभग दो सौ वर्ष पहले छापाखाने के लिए देवनागरी लिपि बनी तब से अनेक पुस्तकें छपनी शुरू हो गयी। केन्द्रीय हिन्दी निदेशालय विभिन्न साहित्यिक और विद्वानों ने इस लिपि में सुधार कर प्रेस तथा कंप्यूटर के लायक बनाया। इससे इसमें स्थिरता आ गई।


7. लेखक ने पटना से नागरी का क्या संबंध बताया है? 

उत्तर⇒ ‘ पादताडितकम’ नामक नाटक से जानकारी मिलती है कि पाटलिपुत्र (पटना) को नगर कहते थे। अतः ‘नागर’ या ‘नागरी’ शब्द उत्तर भारत के किसी बड़े नगर से संबंध रखता है। लेखक ने कहा है कि हो सकता है यह बड़ा नगर प्राचीन पटना ही हो।


Class 10th Hindi Nagri Lipi Chapter Wise Short & Long Question | कक्षा 10वीं हिन्दी का चैप्टर वाइज प्रशन | चैप्टर नाम- ‘नागरी लिपि’


  • Hindi 10th Class Short & Long Questions 
  • Hindi Short & Long Question Class 10th
  • Class 10th Hindi Short Question
  • 10th Hindi Objective, Short & Long Question

Class 10th Exam Hindi – हिन्दी All Chapter Ka Important Objective Question On New Pattern


Important Links-
Class 9th CLICK
Class 10th CLICK
Class 12th CLICK
Join Telegram Channel CLICK
Join Youtube Channel CLICK
Instagram Link CLICK

  • Class 10th Hindi Short & Long Objective Question
  • Bihar Board 10th Objective Question
  • Class 10th All Chapter Short & Long Question
  • Class 10th Hindi Short & Long VVI Objective Question
  • Class 10th Hindi Chapter Wise Short & Long Question

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *