Class 10th Hindi

Class 10th Hindi Nakhun Kyon Badhte Hai Chapter Wise Short & Long Question | कक्षा 10वीं हिन्दी का चैप्टर वाइज प्रशन | चैप्टर नाम- ‘नाखून क्यों बढ़ते हैं’


Class 10th – कक्षा 10वीं

विषय→ हिन्दी – Hindi

लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रशन 

4. ‘नाखून क्यों बढ़ते हैं’


1. लेखक द्वारा नाखूनों को अस्त्र के रूप में देखना संगत है ? अथवा, नाखून बढ़ने का प्रश्न लेखक के सामने कैसे उपस्थित हुआ? 

उत्तर⇒ अस्त्र हाथ में रखकर वार किया जाता है और शस्त्र फेंककर । लाखों वर्ष पहले मनुष्य जंगली था, वनमानुष जैसा नाखून द्वारा ही वह जंगली जानवरों आदि से अपनी रक्षा करता था। दाँत भी थे लेकिन उनका स्थान नाखूनों के बाद था। चूँकि नाखून हमारे शरीर का अंग है, इसलिए लेखक द्वारा नाखूनों को अस्त्र के रूप में देखना सर्वथा उचित है।


2. बढ़ते नाखूनों द्वारा प्रकृति मनुष्य को क्या याद दिलाती है? 

उत्तर⇒ नाखूनों का बढ़ना पाश्विक प्रवृत्ति मनुष्य की सहजवृत्ति है। यह मनुष्य को हमेशा याद दिलाती है कि तुम असभ्य युग से सभ्य यग में आ गए, लेकिन तुम्हारी सोच मेरी तरह है जो लाख मन से हटाओ पनप ही जाती है। मनुष्य के ईर्ष्या, जड़ता, हिंसक प्रवृत्ति क्रोध आदि कभी खत्म होने वाला नहीं है। तभी तो शस्त्रों की होड़ लगी हुई है। नाखून बढ़ते हुए यह याद दिलाती है।


3. ‘स्वाधीनता’ शब्द की सार्थकता लेखक क्या बताता है? 

उत्तर⇒आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी के विचार से ‘स्वाधीनता’ शब्द अत्यन्त व्यापक और अर्थपूर्ण है। इसमें अपने-आप ही अपने-आपको नियंत्रित करने का भाव है, कोई बाह्य दबाव नहीं है। इस शब्द में हमारे देश की परंपरा और संस्कृति परिलक्षित होती है जिसका मूल तत्व है संयम और दूसरे के सुख-दुख के प्रति समवेदना, त्याग और श्रेष्ठ के प्रति श्रद्धा । यही कारण कि द्विवेदी जी ने ‘अनधीनता’ की अपेक्षा ‘स्वाधीनता’ शब्द को ‘इण्डिपेण्डेंस’ का सार्थक पर्याय माना है।


4. ‘सफलता’ और ‘चरितार्थता’ शब्दों में लेखक अर्थ की भिन्नता किस प्रकार प्रतिपादित करता है? 

उत्तर⇒ लेखक के अनुसार ‘सफलता’ और ‘चरितार्थता’ में पर्याप्त अन्तर है। । सफलता में वाह्य उपकरणों से इच्छित वस्तुओं के वाहुल्य का भाव है, चाहे वे वस्तुएँ मारक साधनों के प्रयोग से ही क्यों न हों, किन्तु चरितार्थता मनुष्य के प्रेम, मैत्री और त्याग में, अपने को सबके हित में निःशेष समर्पित करने के भाव में है। दोनो शब्दों में आकाश-पाताल का अंतर है।


5. मनुष्य बार-बार नाखूनों को क्यों काटता है? 

उत्तर⇒ मनुष्य नहीं चाहता कि बर्बर युग की कोई निशानी उसमें रहे। इसलिए, बार-बार नाखूनों को काटता है। 


6. भारतीय संस्कृति की क्या विशेषता है? 

उत्तर⇒ भारतीय संस्कृति की विशेषता है अपने-आप पर लगाया हुआ बंधन।


7. मनुष्य का स्वधर्म क्या है? 

उत्तर⇒ अपने आप पर संयम और दूसरे के मनोभावों का समादर करना मनुष्य का स्वधर्म है।


8. नख बढ़ाना और उन्हें काटना कैसे मनुष्य की सहजात वृत्तियाँ हैं? इनका अभिप्राय क्या है? अथवा, मनुष्य बार-बार नाखून क्यों कटवाता है? 

उत्तर⇒ सहजात वृत्तियाँ अनजान स्मृतियों को कहते हैं अर्थात् वे कार्य जो अनायास होते हैं। नाखून अपने आप बढ़ते हैं, उनके लिए मनुष्य को प्रयत्न नहीं करना पड़ता। इसी प्रकार, मनुष्य नाखूनों को काटता भी है। दरअसल, नाखूनों का बढ़ना बर्बरयुग का प्रतीक चिह्न है। उन दिनों मनुष्य इससे अपनी रक्षा करता था। अब चूँकि मनुष्य बर्बर युग से बहुत आगे निकल आया है, इसमें अनेक सुकोमल भावनाएँ विकसित हो गई हैं। अतः मनुष्य उस बर्बर युग की इस निशानी को मिटाना चाहता है। नाखूनों को बढ़ाने और काटने का यही अभिप्राय है।


9. लेखक क्यों पूछता है कि मनुष्य किस ओर बढ़ रहा है? पशुता की ओर या मनुष्यता की ओर ? स्पष्ट करें। 

उत्तर⇒ लेखक देखता है कि मनुष्य एक ओर अपने बर्बर- काल के चिह्न नष्ट करना चाहता है और दूसरी ओर प्रतिदिन घातक शस्त्रों की वृद्धि करता है तो वह चकित रह जाता है और उसके मन में सवाल उठता है कि आज मनुष्य किस ओर जा रहा है- पशुता की ओर या मनुष्यता की ओर ? वस्तुत: लेखक मनुष्य को मनुष्यता की ओर ले जाना चाहता है। वह चाहता है कि मनुष्य में मानवोचित संयम, सदाशयता और स्वाधीनता के भाव जगें, वह शस्त्रों की होड़ में न पड़े।


Class 10th Hindi Nakhun Kyon Badhte Hai Chapter Wise Short & Long Question | कक्षा 10वीं हिन्दी का चैप्टर वाइज प्रशन | चैप्टर नाम- ‘नाखून क्यों बढ़ते हैं’


  • Hindi 10th Class Short & Long Questions 
  • Hindi Short & Long Question Class 10th
  • Class 10th Hindi Short Question
  • 10th Hindi Objective, Short & Long Question

Class 10th Exam Hindi – हिन्दी All Chapter Ka Important Objective Question On New Pattern


Important Links-
Class 9th CLICK
Class 10th CLICK
Class 12th CLICK
Join Telegram Channel CLICK
Join Youtube Channel CLICK
Instagram Link CLICK

  • Class 10th Hindi Short & Long Objective Question
  • Bihar Board 10th Objective Question
  • Class 10th All Chapter Short & Long Question
  • Class 10th Hindi Short & Long VVI Objective Question
  • Class 10th Hindi Chapter Wise Short & Long Question

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *