12th Chemistry

Class 12th Chemistry VVI Short Question For Board Exam, 12th Exam Chemistry लघु उत्तरीय प्रशन

12th Board Exam Chemistry (रसायन शास्त्र) महत्वपूर्ण प्रशन || BSEB 12th Board Exam Chemistry Short Type Question On latest Pattern Class Notes PDF Download, 


1. फ्रेंकेल दोष से क्या समझते हैं? 

उत्तर : फ्रेंकेल दोष :-  जब क्रिस्टल जालक में से एक आयन निकलकर जालक के किसी खाली स्थान में फँस जाता है, तब उस आयन का अपना स्थान रिक्त हो जाता है। Crystal में उत्पन्न दोष फ्रेंकेल दोष कहलाता है।


2. ब्राउनियन गति क्या है? 

उत्तर : रॉबर्ट ब्राउन ने अति सक्ष्मदर्शी से अवलोकन किया कि परिक्षिप्त अवस्था के कण परिक्षेपण माध्यम में हमेशा अनियमित टेढ़ी-मेढ़ी गति करते हैं। इस टेढ़ी-मेढ़ी, गति-को ब्राउनियन गति कहा जाता है। ब्राउनियन गति परिक्षेपण माध्यम के अणुओं की कोलॉइडी कणों के साथ असमय टक्कर के कारण उत्पन्न होता है।


 3. उत्प्रेरक क्या है? इसके प्रभाव लिखें। 

उत्तर : वह रासायनिक पदार्थ जो अपने अन्दर स्थायी परिवर्तन किए बिना ही प्रतिक्रिया के दर को प्रभावित करता है, उसे उत्प्रेरक कहते हैं। 

इसके प्रभाव

(i) यह प्रतिकारक के बंधनों को तोड़कर संक्रमण अवस्था में मध्यवर्ती यौगिक निर्माण करता है जो विखंडित होकर उत्पाद बनाता है।

(i) यह सक्रियण ऊर्जा को कम करता है।

(iii) इसकी थोड़ी मात्रा बहुत बड़े प्रतिकारक को नियंत्रित करता है। 


4. खनिज और अयस्क में क्या अन्तर है? 

उत्तर : खनिज (Minerals) : वैसे पदार्थ जो खाद्यान्नों (Mines) से प्राप्त होते है और अधिक मात्रा में अशुद्धियों होने से धातु का निष्कर्षण अधिक खर्च में हो खनिज कहलाता है 

अयस्क (Ores) : वैसे खनिज जिनमें कम मात्रा में अशुद्धियाँ उपस्थित हो, और घातु का निष्कर्षप कम खर्च में हो, अयस्क कहलाता है। 


5. निम्नलिखित को परवर्तित करें – 

(i) बेंजीन से बेंजीनसल्फोनिक अम्ल 

(ii) बेंजीन से क्लोरोबेंजीन

(iii) ऐसीटैल्डिहाइड से ऐसीटोन

(iv) मेथेनॉल से एथेनॉल

(v) ऐसीटिक अम्ल से ऐसीटैमाइड

 


6. शॉटको दोष से आप क्या समझते हैं? 

उत्तर : इसमें एक धनायन और एक ऋणायन अपने निर्धारित स्थान से हटकर Crystal से गायब हो जाते हैं। ऐसा होने पर इन दोनों आयनों के निर्धारित स्थानों पर रिक्तियाँ उत्पन्न हो जाती हैं। इस प्रकार से Crystal में उत्पन्न दोष शॉटकी दोष कहलाता है। 


7. आदर्श विलयन से आप क्या समझते हैं?

उत्तर : वह विलयन जो सभी ताप एवं सान्द्रता पर राउल्ट नियम का पालन करता है, आदर्श विलयन कहलाता है। 

आदर्श विलयन के निम्न उदाहरण हैं

(a) Benzene + Toluene

 (b) n-hexane + n-heptane 

(c) Chloro Benzene + Bromo Benzene


8. परासरण दाब को परिभाषित करें? 

उत्तर : वे वाह्य दाब जो किसी विलियन में लगकर अर्द्धपारगम्य झिल्ली से होकर विलायक के विलयन में होनेवाले परासरण को रोक देता है उसे परासरण दाब कहते हैं। 


9. सेल स्थिरांक को परिभाषित करें। 

उत्तर : किसी चालक की लम्बाई एवं उसके अनुप्रस्थ काट क्षेत्रफल के अनुपात को सेल स्थिरांक कहते हैं। 

सेल स्थिरांक = 1/a


10. एन्जाइम क्या है?

 उत्तर : वे जीवीय या जीव-उत्प्रेरक जो जीवित प्राणियों में अभिक्रिया को. उत्प्रेरित करता है एन्जाइम कहलाता है। रासायनिक रूप से सभी एन्जाइम प्रोटीन है।


11. यूनिट सेल क्या है ? यह कितने प्रकार के होए है ?

उत्तर : जालक बिन्दुओं का एक समूह विभिन्न दिशाओं में पुनरावृत्ति करके पूर्ण जालक बनाता है। पुनरावृत्ति करके पूर्ण जालक बनाता है। पुनरावृत्ति करने वाले इस न्यूनतम प्रतिमान को यूनिट सेल कहा जाता है। 

यूनिट सेल मूलतः दो प्रकार के होते हैं

(a) सरल यूनिट सेल

 (b) केन्द्रित यूनिट सेल


12. वेग स्थिरांक क्या है? इसकी विशेषताएँ क्या हैं? 

उत्तर : वेग स्थिरांक अभिक्रिया का वह वेग होता है जब प्रत्येक अभिकारक की मोलर सान्द्रता एकांक होती है। इसकी निम्न विशेषताएँ हैं 

(i) किसी निश्चित ताप पर वेग स्थिरांक K का मान निश्चित होता है।

(ii) एक ही अभिक्रिया के लिए ताप बदल देने पर वेग स्थिरांक का मान बदल जाता है।

(iii) वेग स्थिरांक का मान अभिक्रिया में भाग लेने वाले स्पीशीजों के सान्द्रताओं से स्वतंत्र होता है।

(iv) वेग स्थिरांक का मात्रक अभिक्रिया की कोटि पर निर्भर करता है।


13. गोल्ड संख्या क्या है?

उत्तर : कार्बनिक यौगिकों के संरक्षण शक्ति को मापने के लिए गोल्ड संख्या का प्रयोग किया जाता है। 

“गोल्ड नम्बर किसी संरक्षी कोलॉइड की मिलीग्राम में वह मात्रा हैं जो 10 मिली प्रमाणिक गोल्ड सॉल को 10% नमक के घोल के 1 मिली शीघ्रता से मिलाने पर स्कंदित होने से संरक्षित योग्य हो जाता है”

नोट : कोलॉइड के गोल्ड नम्बर का मान जितना कम होगा संरक्षी शक्ति उतनी ही अधिक होगी। 


14. इमल्सन क्या है? उदाहरण के साथ इसके प्रकार बताएँ। 

उत्तर :- जिस कोल्वाइड के परिक्षिप्त प्रावस्था एवं परिक्षेपण माध्यम दोनों द्रव होता है, उसे इमल्शन कहते हैं। Ex. दूध

 यह दो प्रकार के होता है 

(i) जल के तेल का इमल्शन :- इसमें परिक्षिप्त प्रावस्था तेल एवं  परिक्षेपण माध्यम जल है। Ex. दूध

(ii) तेल में जल का इमल्शन : इसमें परिक्षिप्त प्रावस्था जल तथा परिक्षेपण माध्यम तेल है। Ex. मक्खन। 


15. साबुनीकरण क्या होता है? 

उत्तर : वनस्पति तेल या वसा को सोडियम हाइड्रॉक्साइड विलयन के साथ गर्म करने से साबुन तथा ग्लिसरॉल बनता है। वनस्पति तेल और वसा वस्तुतः उच्च . वसा अम्ल तथा ग्लिसरॉल से बने एस्टर होते हैं। प्रत्येक ग्लिसरॉल अणु तीन वसा अम्लों के अणु से जुड़े होते हैं। 

वनस्पति तेल एवं वसा का क्षार द्वारा जल-अपघटन की क्रिया के फलस्वरूप साबुन तथा ग्लिसरॉल का बनना, साबुनीकरण कहलाता है। 


16. ऐल्युमिनियम एवं ताँबा प्रत्येक के एक मुख्य अयस्क एवं उसकी रासायनिक संरचना लिखें |

उत्तर : ऐल्युमिनियम के मुख्य अयस्क- बॉक्साइट (Al2O3.2H2O) –

ताँबा के मुख्य अयस्क- कॉपर पायराइट (CuFes2)


17. दो विटामिन के नाम लिखें एवं उसकी कमी के कारण उत्पन्न रोगों का नाम बतायें।

उत्तर : (i)  विटामिन D की कमी से रिकेट्स नामक बीमारी होती है। 

(ii) विटामिन A की कमी से अंधापन नामक बीमारी होती है।


18. मानक इलेक्ट्रोड विमव की परिभाषा दें। 

उत्तर : 298K पर एक इलेक्ट्रोड को  1 M सान्द्रता वाले विलयन में डालने पर अर्क सेल में उत्पन्न विभव मानक इलेक्ट्रोड विभव कहलाता है। 


19. टिंडल प्रभाव क्या है? व्याख्या करें। 

उत्तर : कोलॉइडी कण आपतित प्रकाश किरणों का प्रकीर्णन करता है। आपतित प्रकाश की दिशा से समकोण बनाकर कोलॉइडी कणों को देखने पर नीला दिखाई पड़ता है। जिस प्रभाव को टिंडल प्रभाव कहते हैं। . 

 टिंडल प्रभाव के शर्त – 

(i) परिक्षिप्त कणों का व्यास प्रयुक्त प्रकाश की तरंगदैर्घ्य से बहुत कम नहीं होना चाहिए।

(ii) परिक्षिप्त प्रावस्था एवं परिक्षेपण माध्यम के अपवर्तनांक में बहुत अंतर होना चाहिए। 


20. अक्रिय गैसों की संयोजकता शून्य क्यों होती है? समझाएँ। 

उत्तर : अक्रिय गैसों की बाह्यतम विन्यास पूर्ण होता है। मेंडलीव ने जिस समय आवर्त सारणी के रूप में तत्त्वों का वर्गीकरण किया था उस समय अक्रिय गैसों (He. Ne, Ar, Kr. xe तथा Rn) की खोज नहीं हुई थी। उस समय वे इन तत्त्वों की कल्पना भी नहीं कर पाए थे, अतः उनकी आवर्त सारणी में इन तत्त्वों के लिए कोई रिकत स्थान नहीं छोड़ा गया। बाद में जब इन तत्त्वों का आविष्कार हुआ तब इन तत्त्वों को एक अलगशून्य वर्ग में रखा गया।

📍 CHEMISTRY SHORT TYPE QUESTION PDF DOWNLOAD CLICK HERE


👉 PHYSICS CHAPTER WISE VVI OBJECTIVE TYPE QUESTION 

👉 CHEMISTRY CHAPTER WISE VVI OBJECTIVE TYPE QUESTION 

👉 BIOLOGY CHAPTER WISE VVI OBJECTIVE TYPE QUESTION 

👉 MATH CHAPTER WISE VVI OBJECTIVE TYPE QUESTION 

👉 HINDI 50 MARKS CHAPTER WISE VVI OBJECTIVE TYPE QUESTION 

👉 ENGLISH 50 MARKS CHAPTER WISE VVI OBJECTIVE TYPE QUESTION 

👉 ENGLISH 100 MARKS CHAPTER WISE VVI OBJECTIVE TYPE QUESTION 

👉 HINDI 100 MARKS CHAPTER WISE VVI OBJECTIVE TYPE QUESTION


👉 BSEB 12TH EXAM ALL SUBJECT 10 PRACTICE MODEL SET PAPER WITH ANSWER

📍 CHEMISTRY SHORT TYPE QUESTION PDF DOWNLOAD IN ENGLISH MEDIUM CLICK HERE

👉 ENGLISH MEDIUM SHORT TYPE QUESTION CHEMISTRY 12TH BOARD EXAM

5 Replies to “Class 12th Chemistry VVI Short Question For Board Exam, 12th Exam Chemistry लघु उत्तरीय प्रशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *