Class 10th Hindi

Class 10th Hindi Shiksha Aur Sanskriti Chapter Wise Short & Long Question | कक्षा 10वीं हिन्दी का चैप्टर वाइज प्रशन | चैप्टर नाम- ‘शिक्षा और संस्कृति’


Class 10th – कक्षा 10वीं

विषय→ हिन्दी – Hindi

लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रशन 

12.  ‘शिक्षा और संस्कृति’


1. शिक्षा का ध्येय गाँधीजी क्या मानते थे और क्यों? अथवा गाँधी जी के अनुसार शिक्षा का जरूरी अंग क्या होना चाहिए? 

उत्तर⇒ गाँधीजी शिक्षा का मूल ध्येय चरित्र-निर्माण मानते थे । उनका ख्याल था कि किताबी ज्ञान तो चरित्र-निर्माण का एक साधन है। असल बात मनुष्य में साहस, बल, सदाचार और किसी बड़े लक्ष्य के लिए आत्मोसर्ग करने का ज्ञान। इनके अभाव में सम्यक् चरित्र का निर्माण नहीं होता। गाँधीजी चरित्र-निर्माण पर इसलिए जोर देते थे कि स्वराज्य होने पर ऐसे चरित्रवान लोग समाज का काम संभालेंगे और देश की समुन्नति होगी।


2. गाँधीजी किस तरह के सामंजस्य को भारत के लिए बेहतर मानते हैं, क्यों? 

उत्तर⇒ गाँधीजी प्राकृतिक सामंजस्य को स्थापित करने के पक्षधर थे। हमारे देश में विदेशी भी आकर बस चुके हैं। उनकी और हमारी संस्कृति में अनेक आदान-प्रदान हो चुके हैं। वे ऐसी संस्कृति के पक्षधर नहीं थे, जिसमें एक प्रमुख संस्कृति बाकी को हजम कर जाए। यानि कृत्रिम और बलपूर्वक कहीं सामंजस्य नहीं हो ।


3. अपनी संस्कृति और मातृभाषा की बुनियाद पर दूसरी संस्कृतियों और भाषाओं से संपर्क क्यों बनाया जाना चाहिए। गाँधीजी की राय स्पष्ट कीजिए। 

उत्तर⇒ गाँधीजी यह बात अच्छी तरह जानते थे कि वह संस्कृति जिन्दा नहीं रहती जो दूसरे का बहिष्कार करती है। इसी प्रकार, वह भाषा मृत हो जाती है जो नये ज्ञान और भावनाओं को ग्रहण नहीं करती। इसलिए वे चाहते थे कि हम दूसरी संस्कृतियों और भाषाओं के सम्पर्क में बने रहें ताकि भारतीय संस्कृति और भारतीय भाषाओं में ताजगी बने रहे, ज्ञान की धारा बहती रहे ।


4. भारतीय संस्कृति को गाँधीजी क्या समझते थे? 

उत्तर⇒ गाँधीजी की दृष्टि में भारतीय संस्कृति रत्नों से भरी है।


5. कौन-सी संस्कृति जीवित नहीं रहती? 

उत्तर⇒ जो संस्कृति दूसरों का बहिष्कार करने की कोशिश करती हैं, वह जीवित नहीं रहती।


5. गाँधीजी सबसे बढ़िया शिक्षा किसे मानते थे? 

उत्तर⇒ अहिंसक प्रतिरोध को गाँधीजी सबसे बढ़िया शिक्षा मानते थे।


7. गाँधीजी किस भाषा में संसार का ज्ञान प्राप्त करना चाहते थे? 

उत्तर⇒ गाँधीजी अपनी ही देशी भाषाओं में संसार का ज्ञान प्राप्त करना चाहते थे।


Class 10th Hindi Shiksha Aur Sanskriti Chapter Wise Short & Long Question | कक्षा 10वीं हिन्दी का चैप्टर वाइज प्रशन | चैप्टर नाम- ‘शिक्षा और संस्कृति’


  • Hindi 10th Class Short & Long Questions 
  • Hindi Short & Long Question Class 10th
  • Class 10th Hindi Short Question
  • 10th Hindi Objective, Short & Long Question

Class 10th Exam Hindi – हिन्दी All Chapter Ka Important Objective Question On New Pattern


Important Links-
Class 9th CLICK
Class 10th CLICK
Class 12th CLICK
Join Telegram Channel CLICK
Join Youtube Channel CLICK
Instagram Link CLICK

  • Class 10th Hindi Short & Long Objective Question
  • Bihar Board 10th Objective Question
  • Class 10th All Chapter Short & Long Question
  • Class 10th Hindi Short & Long VVI Objective Question
  • Class 10th Hindi Chapter Wise Short & Long Question

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *